Contact for Advertisement 9650503773


Murder of a 10 Year Old Girl: अस्पताल से अगवा की गई मासूम की करी हत्या, सीसीटीवी और बाइक नंबर के जरिए आरोपी हुआ गिरफ्तार 

- Photo by : NCR SAMACHAR

उत्तर प्रदेश  Published by: Shubhi Shikha Nayal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 30/07/2026 05:14:03 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Shubhi Shikha Nayal ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 30/07/2026 05:14:03 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर के जिला अस्पताल से दो दिन पहले लापता हुई 10 वर्षीय बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर के जिला अस्पताल से दो दिन पहले लापता हुई 10 वर्षीय बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद डायल-112 में तैनात रहे निलंबित सिपाही अभिषेक यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चिउटहा पुल के पास नदी से बच्ची का शव बरामद किया गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

200 सीसीटीवी कैमरों और बाइक नंबर से खुला राज

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसी दौरान एक संदिग्ध अपाचे बाइक की पहचान हुई, जिसके नंबर के आधार पर आरोपी तक पहुंचा गया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात से जुड़े अहम खुलासे किए, जिसके बाद पुलिस ने शव बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, पीड़ित परिवार मूल रूप से आजमगढ़ का रहने वाला है और बड़ी बेटी के इलाज के सिलसिले में जिला अस्पताल आया था। रात करीब 10 बजे छोटी बेटी दीपिका घर लौटने लगी, तभी वर्दी पहने आरोपी सिपाही ने उसे घर छोड़ने का भरोसा देकर अपनी बाइक पर बैठा लिया और वहां से ले गया। बच्ची के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पहले भी दुष्कर्म के मामले में हो चुका है निलंबित

गोरखपुर के एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि आरोपी अभिषेक यादव पहले भी वर्ष 2025 में एक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार होकर निलंबित किया जा चुका था। जमानत पर रिहा होने के बाद वह डायल-112 से जुड़ा हुआ था। अब उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी दोबारा जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में बच्ची के साथ दुर्व्यवहार और बल प्रयोग की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी को सेवा से बर्खास्त करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। साथ ही उसके विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई की तैयारी भी की जा रही है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की गहन पड़ताल कर रही है।