-
☰
No image found.
Rajasthan Murder News: पत्नी के चरित्र पर था शक, इंजीनियर पति ने कथित तौर पर पत्नी की करी हत्या
- Photo by : NCR SAMACHAR
संक्षेप
राजस्थान: बहरोड़ में शिक्षक कॉलोनी के पीछे 27 जुलाई को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।
विस्तार
राजस्थान: बहरोड़ में शिक्षक कॉलोनी के पीछे 27 जुलाई को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। कोतवाली थाना पुलिस ने मामले की जांच के बाद मृतका के पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र निवासी धर्मेंद्र सोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी। घटनास्थल से जुटाए गए अहम सबूत पुलिस को 27 जुलाई को शिक्षक कॉलोनी के पीछे एक महिला के मृत अवस्था में मिलने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एक टीम गठित की। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद मेडिकल बोर्ड के जरिए महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पत्नी के चरित्र पर शक को लेकर होता था विवाद मृतका के पिता बद्रीनारायण वर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी दीपिका वर्मा की शादी धर्मेंद्र सोनी से 22 नवंबर 2019 को हुई थी। शिकायत के मुताबिक, 26 जुलाई की रात दीपिका ने फोन कर बताया था कि उसका पति शराब के नशे में उसके साथ मारपीट कर रहा है। अगले दिन भी उसने फोन पर बताया कि धर्मेंद्र उससे कथित तौर पर सादे कागज पर कुछ लिखवा रहा है। इसके बाद दीपिका से संपर्क नहीं हो सका और बाद में उसकी मौत की जानकारी परिवार को मिली। पुलिस पूछताछ में कथित तौर पर सामने आया कि धर्मेंद्र अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई की रात भी दोनों के बीच इसी मुद्दे को लेकर झगड़ा हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान धर्मेंद्र ने पत्नी के साथ मारपीट की और बाद में उसकी हत्या कर दी। पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत की पुष्टि जांच के दौरान पुलिस को कथित तौर पर यह भी पता चला कि आरोपी ने घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की थी। हालांकि, पुलिस के अनुसार, नशे की हालत में वह ऐसा करने में सफल नहीं हो सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर पर चोट के निशान और गले पर निशान मिलने की बात सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला की मौत दम घुटने के कारण हुई। पुलिस ने धर्मेंद्र सोनी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी एक ग्लास कंपनी में सीनियर इंजीनियर के पद पर काम करता है। दीपिका और धर्मेंद्र की शादी वर्ष 2019 में हुई थी और दोनों की कोई संतान नहीं थी।
