Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: त्योहारों को लेकर नदबई थाने में सीएलजी बैठक, शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Randheer Singh , राजस्थान  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 20/07/2026 02:55:21 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Randheer Singh ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 20/07/2026 02:55:21 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: आगामी त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था और आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए नदबई थाना परिसर में रविवार शाम थानाधिकारी अरुण सिंह की अध्यक्षता में सीएलजी सदस्यों और सुरक्षा सखियों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

विस्तार

राजस्थान: आगामी त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था और आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए नदबई थाना परिसर में रविवार शाम थानाधिकारी अरुण सिंह की अध्यक्षता में सीएलजी सदस्यों और सुरक्षा सखियों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्योहारों के दौरान सामाजिक सौहार्द मजबूत करने और पुलिस-आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विस्तार से चर्चा हुई। थानाधिकारी ने सभी से त्योहारों को आपसी प्रेम से मनाने, 

अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने और सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करते हुए साइबर अपराधों से सतर्क रहने के प्रति जागरूक किया। बैठक में दिलीप सिनसिनवार, विष्णु शर्मा, मुकेश अग्रवाल और सत्येंद्र बहरामदा सहित कई सीएलजी सदस्य, सुरक्षा सखियां और पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।


Featured News