Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: सांवलियाजी में 6 सितंबर को होगा प्रबुद्ध जन महासंगम, पोस्टर का विमोचन

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Gajendra Singh , राजस्थान  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 24/08/2026 01:12:56 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Gajendra Singh ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 24/08/2026 01:12:56 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: राजस्थान महासंगम को लेकर शनिवार को महासभा के पदाधिकारी ओमप्रकाश उपाध्याय व कमलेश भट्ट सांवलियाजी पहुंचे अखिल भारतवर्षीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का प्रबुद्ध जन महासंगम मेवाड़-मालवा का वैश्विक आस्था के केंद्र कृष्ण धाम सांवलिया सेठ की नगरी में 6 सितंबर को आयोजित होगा।

विस्तार

राजस्थान: राजस्थान महासंगम को लेकर शनिवार को महासभा के पदाधिकारी ओमप्रकाश उपाध्याय व कमलेश भट्ट सांवलियाजी पहुंचे अखिल भारतवर्षीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का प्रबुद्ध जन महासंगम मेवाड़-मालवा का वैश्विक आस्था के केंद्र कृष्ण धाम सांवलिया सेठ की नगरी में 6 सितंबर को आयोजित होगा। सांवलिया सेठ को निमंत्रण, पोस्टर का विमोचन महासंगम को लेकर शनिवार को महासभा के पदाधिकारी ओमप्रकाश उपाध्याय व कमलेश भट्ट सांवलियाजी पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने भगवान सांवलिया सेठ को महासंगम का विधिवत निमंत्रण पत्र अर्पित किया और मंदिर परिसर में ही कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया।

इस अवसर पर आसावरा माता धर्मशाला अध्यक्ष भगवान लाल तिवारी, मंदिर मंडल सदस्य पवन तिवारी, सुधीर तिवारी, दिलीप तिवारी, सुनील तिवारी एवं रविकांत उपाध्याय सहित समाजजन उपस्थित थे। महासभा के पदाधिकारी ओमप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि 6 सितंबर रविवार को चिकारडा  रोड स्थित डीएम वाटिका में यह महासंगम होगा। इसमें समाज के नव उत्थान, समृद्धि और सम्मान के अभियान के अंतर्गत एकता-अखंडता, शिक्षा, संस्कार, समाज सुधार और युवा शक्ति के सशक्तिकरण पर चर्चा होगी।

इसके अलावा हर वर्ष सांवलियाजी में निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन करवाने, नगर निकाय एवं पंचायत राज चुनाव में समाज के प्रत्याशियों को समर्थन देने, महासभा के भावी अध्यक्ष पर विचार-विमर्श, सदस्यता बढ़ाने, शिक्षा के नए आयाम, संपूर्ण भारत में समाज की जनगणना, महर्षि गौतम जयंती पर राजस्थान में सार्वजनिक अवकाश घोषित करवाने तथा शिक्षा-रोजगार के मुद्दों पर भी प्रस्ताव लिए जाएंगे। कार्यक्रम में समाजजनों को प्रातः 9 से 11 बजे के बीच पहुंचना है, अल्पाहार के बाद 11 बजे सम्मेलन प्रारंभ होगा और 3:30 बजे भोजन प्रसादी के साथ समापन होगा।