-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: प्रेम विवाह के एक महीने बाद युवक की मौत, फंदे से लटका मिला शव
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के नवदिया गांव में रविवार सुबह 28 वर्षीय फैजान का शव फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के नवदिया गांव में रविवार सुबह 28 वर्षीय फैजान का शव फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। फैजान ने करीब एक महीने पहले प्रेम विवाह किया था और निकाह के बाद से पत्नी के साथ परिवार से अलग रह रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी जास्मीन के अनुसार, प्रेम विवाह के बाद फैजान के परिवार के कुछ लोग उनसे संबंध रखने से इनकार कर रहे थे। इसी बात को लेकर फैजान तनाव में रहता था। जास्मीन ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात फैजान खाना खाने के बाद सो गए थे। उन्हें भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह ऐसा कदम उठा सकते हैं। जास्मीन के मुताबिक, रविवार सुबह जब वह उठी तो फैजान का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी उसने तत्काल अपने मायके और ससुराल पक्ष के लोगों को दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। वहीं, फैजान के परिजनों ने शव के सिर से खून निकलने की बात कहते हुए कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों को देखते हुए पुलिस आत्महत्या के साथ अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस परिजनों और पत्नी से पूछताछ कर रही है तथा घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों को भी जुटाया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश: श्मशान घाट की जमीन पर कब्जे का आरोप, तहसील पहुंचे ग्रामीण
उत्तर प्रदेश: सावन के आखिरी सोमवार पर हर-हर महादेव से गूंजा सोनांचल, 50 हजार भक्तों ने किए दर्शन
उत्तर प्रदेश: बस्ती: 2.3 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त
उत्तर प्रदेश: रसोइयों को मिली बड़ी सौगात, ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज
