-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: शाही में शिव मंदिर की मूर्तियां हटने से हड़कंप, घरों के बाहर अस्थियां मिलने से सनसनी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली में शाही थाना क्षेत्र के बीथम नौगवां गांव में सोमवार को 57 साल पुराने शिव मंदिर में स्थापित मूर्तियां अपने स्थान से हटे मिलने और कुछ घरों के बाहर अस्थियां पड़े होने की सूचना से हड़कंप मच गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली में शाही थाना क्षेत्र के बीथम नौगवां गांव में सोमवार को 57 साल पुराने शिव मंदिर में स्थापित मूर्तियां अपने स्थान से हटे मिलने और कुछ घरों के बाहर अस्थियां पड़े होने की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में पहुंचे और पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार सुबह मंदिर के पुजारी लालाराम सफाई करने पहुंचे। इस दौरान उन्हें मंदिर में स्थापित भगवान की मूर्तियां अपने स्थान से हटी हुई मिलीं। मूर्तियां मंदिर परिसर में ही दूसरी जगह रखी थीं। मंदिर में छेड़छाड़ की सूचना फैलते ही ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। इसी दौरान ग्रामीणों ने तीन दिन पहले सड़क हादसे में मोर सिंह की मां शांति देवी की मौत का मामला भी उठाया। परिजनों के अनुसार, अंतिम संस्कार के बाद सोमवार को जब वे श्मशान स्थल पर अस्थियां लेने पहुंचे तो वहां अस्थियां नहीं मिलीं। बाद में कुछ ग्रामीणों ने गांव में कुछ लोगों के घरों के बाहर और एक ई-रिक्शा में अस्थियां पड़े होने का दावा किया। इसके बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। सूचना मिलने पर हल्का दरोगा मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह को भी मामले की जानकारी दी। इसके बाद धर्मपाल, पुजारी लालाराम, भूपराम और अमित कुमार समेत ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त शिकायती पत्र सौंपकर पूरे मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले को लेकर सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि सुबह किसी व्यक्ति ने मंदिर में रखी मूर्तियों को हटाकर दूसरी जगह रख दिया था। बाद में मूर्तियों को दोबारा उनके स्थान पर स्थापित करा दिया गया। उन्होंने बताया कि अस्थियां पड़े होने की घटना करीब दो दिन पुरानी है। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल गांव में किसी तरह का विवाद नहीं है। मामले की जांच की जा रही है और मूर्तियां हटाने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपी की पहचान होने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।
उत्तर प्रदेश: श्मशान घाट की जमीन पर कब्जे का आरोप, तहसील पहुंचे ग्रामीण
उत्तर प्रदेश: सावन के आखिरी सोमवार पर हर-हर महादेव से गूंजा सोनांचल, 50 हजार भक्तों ने किए दर्शन
उत्तर प्रदेश: बस्ती: 2.3 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त
उत्तर प्रदेश: रसोइयों को मिली बड़ी सौगात, ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज
उत्तर प्रदेश: प्रेम विवाह के एक महीने बाद युवक की मौत, फंदे से लटका मिला शव
