Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: अस्पताल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, DM से कार्रवाई की मांग

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 21/04/2026 06:13:00 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 21/04/2026 06:13:00 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: अस्पताल की बाउंड्री से सटी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, DM से कार्रवाई की मांग मिर्जापुर। शहर के रामबाग मोहल्ला स्थित अस्पताल रोड पर सरकारी अस्पताल की बाउंड्री से सटी नगर पालिका की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: अस्पताल की बाउंड्री से सटी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, DM से कार्रवाई की मांग मिर्जापुर। शहर के रामबाग मोहल्ला स्थित अस्पताल रोड पर सरकारी अस्पताल की बाउंड्री से सटी नगर पालिका की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। मोहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी (DM) को प्रार्थना पत्र सौंपकर पूरे प्रकरण की जांच और कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सुनील मोदनवाल, प्रकाश मोदनवाल और अनिल मोदनवाल द्वारा क्षेत्र की खाली पड़ी जमीनों पर अवैध रूप से गुमटी रखकर कब्जा किया जा रहा है। बताया गया कि बीती रात अस्पताल की बाउंड्री से सटी जमीन पर भी गुमटी रख दी गई और वहां दुकानदारों से किराया वसूला जा रहा है।

मोहल्लेवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि जिस स्थान पर पहले लोग पेड़ की छांव में बैठते थे, वहां भी कब्जा कर लिया गया है। इससे आमजन को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि इससे पहले भी कई स्थानों पर इसी तरह गुमटी लगाकर कब्जा किया जा चुका है। प्रार्थना पत्र में मांग की गई है कि मोदनवाल परिवार को तत्काल अवैध कब्जे से रोका जाए और नगर पालिका की जमीन को कब्जामुक्त कराया जाए। शिकायत करने वालों में आकाश सिंह, मो. अशफाक, उज्ज्वल, चंद्रा, फिरदौस, आलोक, शुभांशु, विक्की सिंह, गीता देवी सहित अन्य मोहल्लेवासी शामिल हैं।