-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बस्ती में डीआईजी संजीव त्यागी ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बस्ती लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को बस्ती परिक्षेत्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) संजीव त्यागी ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बस्ती लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को बस्ती परिक्षेत्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) संजीव त्यागी ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान डीआईजी संजीव त्यागी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनका साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और नेतृत्व क्षमता आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके जीवन से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने और कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने की सीख मिलती है। राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस दौरान राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को अपनाने और अपने कार्यों के माध्यम से देश की एकजुटता को मजबूत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान पर भी प्रकाश डाला गया। स्वतंत्रता के बाद विभिन्न रियासतों के एकीकरण में उनकी अहम भूमिका रही, जिसके कारण उन्हें लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है। उनके प्रयासों ने एक मजबूत और एकीकृत भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर बस्ती परिक्षेत्रीय कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में तेज हवा-बारिश से खेतों में बिछी फसल, किसानों की बढ़ी चिंता
