-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: साइबर ठगी के शिकार सुनील गुप्ता को पुलिस ने वापस कराए 1.09 लाख रुपये, खाते से उड़ाए गए थे 3.98 लाख rupees
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: साइबर ठगी के शिकार मेंहदावल निवासी सुनील कुमार गुप्ता को पुलिस की पहल से राहत मिली है। मेंहदावल पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने तकनीकी जांच और संबंधित बैंक से समन्वय कर पीड़ित के खाते में 1,09,555.76 रुपये वापस कराए हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: साइबर ठगी के शिकार मेंहदावल निवासी सुनील कुमार गुप्ता को पुलिस की पहल से राहत मिली है। मेंहदावल पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने तकनीकी जांच और संबंधित बैंक से समन्वय कर पीड़ित के खाते में 1,09,555.76 रुपये वापस कराए हैं। पीड़ित के मोबाइल को हैक कर अज्ञात व्यक्ति ने उनके बैंक खाते से करीब 3.98 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। रकम का एक हिस्सा वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार जताया। पुलिस के अनुसार, मेंहदावल निवासी सुनील कुमार गुप्ता पुत्र रामदेव प्रसाद का मोबाइल फोन हैक कर अज्ञात व्यक्ति ने उनके बैंक खाते से 3,98,000 रुपये निकाल लिए थे। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत संख्या 33106260127934 के आधार पर मेंहदावल पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने मामले में कार्रवाई शुरू की। बैक से संपर्क कर धनराशि कराई होल्ड पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में साइबर हेल्प डेस्क टीम ने मामले की जांच की। टीम में शामिल आरक्षी संदीप कुमार गौतम, सौरभ कुमार और अमित कुमार ने संबंधित बैंक से संपर्क कर तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से ठगी की धनराशि में से उपलब्ध रकम को होल्ड कराया। इसके बाद आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर 1,09,555.76 रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराए गए। 3.98 लाख की ठगी में आंशिक रकम वापस पीड़ित के खाते से कुल 3,98,000 रुपये की धोखाधड़ी हुई थी, जबकि पुलिस की कार्रवाई के बाद 1,09,555.76 रुपये वापस कराए जा सके। इस तरह पीड़ित को ठगी की रकम का एक हिस्सा वापस मिला है। अपनी मेहनत की कमाई का कुछ हिस्सा वापस मिलने पर सुनील कुमार गुप्ता ने पुलिस प्रशासन और साइबर हेल्प डेस्क टीम के प्रति आभार जताया। साइबर ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी शिकायत की जा सकती है। पुलिस ने लोगों को अनजान व्यक्तियों के साथ ओटीपी, यूपीआई पिन, एटीएम पिन और सीवीवी साझा न करने की सलाह दी है। साथ ही संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और अनजान स्रोत से आए ऐप डाउनलोड करने से बचने की अपील की है।
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में तेज हवा-बारिश से खेतों में बिछी फसल, किसानों की बढ़ी चिंता
