Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: किसानों को मिला जैविक खेती का ज्ञान, IARI ने एफओएम खाद के फायदे बताए

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rahul Chaudhary , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 20/07/2026 03:20:04 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rahul Chaudhary ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 20/07/2026 03:20:04 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मथुरा के बलदेव रोड स्थित शिवम संस्थान में सोमवार को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई), नई दिल्ली द्वारा मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड (सीएसआर) के सहयोग से "किंवित जैविक खाद से मृदा समृद्धि, आय संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण" विषय पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 150 से अधिक किसानों ने भाग लिया। वैज्ञानिकों ने किसानों को किंवित जैविक खाद (एफओएम) के निर्माण, 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मथुरा के बलदेव रोड स्थित शिवम संस्थान में सोमवार को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई), नई दिल्ली द्वारा मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड (सीएसआर) के सहयोग से "किंवित जैविक खाद से मृदा समृद्धि, आय संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण" विषय पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 150 से अधिक किसानों ने भाग लिया। वैज्ञानिकों ने किसानों को किंवित जैविक खाद (एफओएम) के निर्माण, उपयोग और लाभों की जानकारी देते हुए बताया कि इसके नियमित प्रयोग से मृदा की उर्वराशक्ति बढ़ती है, लाभकारी सूक्ष्मजीव सक्रिय होते हैं, रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता घटती है, उत्पादन लागत कम होती है तथा पर्यावरण संरक्षण के साथ टिकाऊ कृषि को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर आईएआरआई के डॉ. प्रवीण कुमार उपाध्याडॉ. ऋषि राज, कृषि विज्ञान केंद्र मथुरा के डॉ. रवींद्र कुमार राजपूत एवं अध्यक्ष डॉ. वाई.के. शर्मा ने मृदा परीक्षण, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, जैविक खेती और सरकारी कृषि योजनाओं की जानकारी किसानों को दी। कार्यक्रम का समापन श्री मुकेश कुमार यादव द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। 
 


Featured News