Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली में आयुष्मान भारत योजना के आड़ में निजी अस्पतालों में अनियमितताएं पकड़ी गईं

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , Date: 23/02/2026 12:35:19 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Chhatra Pal ,
  • Date:
  • 23/02/2026 12:35:19 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गरीबों को मुफ्त इलाज का भरोसा देने वाली “आयुष्मान भारत योजना” की आड़ में शहर के तीन निजी अस्पतालों में गंभीर अनियमितताएं पकड़ी गई हैं। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्टेडियम रोड स्थित डॉ. एम. खा

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गरीबों को मुफ्त इलाज का भरोसा देने वाली “आयुष्मान भारत योजना” की आड़ में शहर के तीन निजी अस्पतालों में गंभीर अनियमितताएं पकड़ी गई हैं। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्टेडियम रोड स्थित डॉ. एम. खान हॉस्पिटल, सांई हॉस्पिटल और माघोबाड़ी के वंश हॉस्पिटल में छापा मारा। जांच में एक्सपायर दवाओं का उपयोग, अनावश्यक आईसीयू भर्ती और आयुष्मान लाभार्थियों से नगद वसूली जैसे मामले सामने आए हैं। कार्रवाई की सूचना मिलते ही अस्पतालों में हड़कंप मच गया।आईसीयू में लापरवाही, एक्सपायर दवाएं बरामद
स्टेडियम रोड स्थित डॉ. एम. खान 

हॉस्पिटल के आईसीयू का निरीक्षण करते समय टीम ने पाया कि स्टाफ तय प्रोटोकॉल के अनुसार दवाएं नहीं दे रहा था। इमरजेंसी ड्रग ट्रॉली में एक्सपायर दवाएं रखी मिलीं।
इतना ही नहीं, आयुष्मान योजना के तहत भर्ती तीन मरीजों—फारुख, शाहिद और जीनत—से जांच के नाम पर 1100, 1200 और 2200 रुपये नगद लेने की पुष्टि हुई। बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण भी मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। इस पर अस्पताल प्रशासन से लिखित जवाब तलब किया गया है। सामान्य मरीज को आईसीयू में भर्ती कर बढ़ाया बिल सांई हॉस्पिटल में टीम को एक। 

Related News

उत्तर प्रदेश: लाइनमैन पर बिजली चोरी और निजी कनेक्शन का आरोप, स्थानीय लोग जांच की मांग में दबाव

मध्य प्रदेश: दीनदयाल मंडल में प्रधानमंत्री ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण, श्याम शिवहरे और राहुल सिंह सहित कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर: थाना गंगोह में 'नो हेलमेट, नो फ्यूल' अभियान से सड़क सुरक्षा को बढ़ावा

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर प्रेस क्लब ने सदस्यों का द्वितीय चरण बीमा कैम्प आयोजित, 100 से अधिक पत्रकारों को लाभ

उत्तर प्रदेश: यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के विरोध में विश्व यादव परिषद ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

बिहार: वरिष्ठ अधिवक्ता परमेश्वर प्रसाद सिंह का निधन, समस्तीपुर-रोसड़ा कोर्ट में मातम छाया


Featured News