Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में नई स्वास्थ्य सुविधा की शुरुआत, विधायक ने पैथकाइन्ड लैब्स का किया शुभारंभ

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 20/07/2026 04:30:46 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 20/07/2026 04:30:46 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: विंध्याचल स्थित मनभावन अतिथि भवन में अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच सुविधाओं से सुसज्जित पैथकाइन्ड लैब्स के नए केंद्र का शुभारंभ नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा

विस्तार

उत्तर प्रदेश: विंध्याचल स्थित मनभावन अतिथि भवन में अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच सुविधाओं से सुसज्जित पैथकाइन्ड लैब्स के नए केंद्र का शुभारंभ नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं किसी भी समाज के विकास का महत्वपूर्ण आधार होती हैं तथा यह केंद्र क्षेत्रवासियों को गुणवत्तापूर्ण पैथोलॉजी जांच की सुविधा उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगा।

विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने कहा कि आधुनिक जांच सुविधाओं के विस्तार से लोगों को समय पर और सटीक स्वास्थ्य परीक्षण उपलब्ध होगा, जिससे गंभीर बीमारियों की शीघ्र पहचान और उपचार में सहायता मिलेगी। उन्होंने इस पहल को जनहित में एक सराहनीय कदम बताते हुए इसके सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक ने केंद्र के संचालक श्री प्रेम बिहारी यादव को बधाई देते हुए उनके इस जनसेवा से जुड़े प्रयास की सराहना की और विश्वास जताया कि यह केंद्र मीरजापुर एवं आसपास के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का एक भरोसेमंद केंद्र बनेगा।


Featured News