Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा, बढ़ती कीमतों ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Deepak Yadav(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 23/05/2026 12:48:27 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Deepak Yadav(UP) ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 23/05/2026 12:48:27 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: देशभर में महंगाई की मार के बीच आम जनता को एक और बड़ा झटका लगा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: देशभर में महंगाई की मार के बीच आम जनता को एक और बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। बढ़ी हुई कीमतें आज सुबह 6 बजे से लागू हो चुकी हैं। राजधानी दिल्ली की बात करें तो  अब पेट्रोल 99 रुपये 51 पैसे प्रति लीटर और डीजल 92 रुपये 49 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है। लगातार बढ़ती तेल की कीमतों ने आम आदमी का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। वाहन चालकों का कहना है कि पहले लोग आसानी से टंकी फुल करा लेते थे। 

लेकिन अब 100 या 200 रुपये का ही पेट्रोल डलवाकर काम चलाना पड़ रहा है। बढ़ती महंगाई का असर सीधे लोगों की जेब पर दिखाई दे रहा है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से सिर्फ वाहन चलाना ही महंगा नहीं होगा, बल्कि रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं। ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने का असर बाजार पर भी पड़ने की संभावना है। फिलहाल लोगों को उम्मीद है कि सरकार जल्द राहत देने के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकती है। 


Featured News