-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: रेल सुरक्षा को लेकर अलर्ट, डीआरएम ने जौनपुर-मुफ्तीगंज रेलखंड का किया निरीक्षण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर में वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष जैन ने 19 जुलाई 2026 को जौनपुर-मुफ्तीगंज औड़िहार रेलखंड पर स्थित समपार संख्या 40-सी का औचक संरक्षा निरीक्षण किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर में वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष जैन ने 19 जुलाई 2026 को जौनपुर-मुफ्तीगंज औड़िहार रेलखंड पर स्थित समपार संख्या 40-सी का औचक संरक्षा निरीक्षण किया। यह निरीक्षण मानसून के दौरान सुरक्षित और निर्बाध रेल परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया। निरीक्षण के दौरान, डीआरएम ने समपार फाटक की स्थिति, संरक्षा मानकों का अनुपालन, गेट के बूम लॉकिंग की व्यवस्था और गेटमैन की कार्यकुशलता का गहनता से जायजा लिया। ताकि अच्छी तरह ट्रेन गुजार सके उन्होंने अनुरक्षण अभिलेखों, प्राइवेट नंबर आदान-प्रदान रजिस्टर, गेट फोन/कंट्रोल फोन संचार प्रणाली, रेल एवं सड़क सतह की स्थिति, सिग्नल एवं इंटरलॉकिंग व्यवस्था तथासंरक्षा उपकरणों की भी विस्तृत जांच की। इसके अतिरिक्त, दुर्घटना रोकथाम से संबंधित उपायों और समपार क्षेत्र में अतिक्रमण एवं दृश्य अवरोध जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की भी समीक्षा की गई। मंडल रेल प्रबंधक ने समपार पर कार्यरत गेटमैन श्री अशोक कुमार यादव के संरक्षा ज्ञान और आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं का परीक्षण किया। उन्होंने सभी संरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने और हर परिस्थिति में सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। डीआरएम आशीष जैन ने कहा कि यात्रियों और रेल परिचालन की सुरक्षा वाराणसी मंडल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी बताया कि मानसून के दौरान रेलसंरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नियमित निरीक्षण, निगरानी और आवश्यक सुधारात्मक कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
उत्तर प्रदेश: 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
बिहार: NEET-UG में बिहार के आयुष ने हासिल की AIR-4, एम्स दिल्ली में MBBS का सपना हुआ साकार
उत्तर प्रदेश: राप्ती नदी पर प्रशासन 24 घंटे अलर्ट, DM-SP ने बाढ़ तैयारियों का लिया जायजा
उत्तर प्रदेश: मानसूनी बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील
उत्तर प्रदेश: अनियमित बारिश पर सीएम योगी सख्त, बाढ़ और सूखे से निपटने के लिए दिए कड़े निर्देश
