-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में समाधान दिवस का आयोजन, डीएम-एसपी ने तुलसीपुर तो सीडीओ ने सदर तहसील में सुनीं फरियादें
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद में शासन के निर्देशानुसार आज सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तुलसीपुर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन जी एवं पुलिस अधीक्षक श्री
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद में शासन के निर्देशानुसार आज सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तुलसीपुर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन जी एवं पुलिस अधीक्षक श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह जी ने फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। इसके उपरांत जिलाधिकारी महोदय ने तहसील तुलसीपुर का सघन निरीक्षण किया विभिन्न न्यायालयों, पटलों एवं अभिलेखों की व्यवस्था का जायजा लिया। न्यायालय उपजिलाधिकारी एवं न्यायालय तहसीलदार का निरीक्षण कर राजस्व वादों की पत्रावलियां देखीं।
धारा-24 एवं धारा-67के लंबित वादों के शत-प्रतिशत निस्तारण के निर्देश दिए।
रजिस्ट्रार कानूनगो कक्ष में पट्टा रजिस्टर का अवलोकन कर निर्धारित प्रारूप में अद्यतन रखने के निर्देश दिए। भूमि एवं राजस्व विवादों में राजस्व-पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम साहब ने स्पष्ट कहा कि स्थलीय जांच वाले प्रकरणों में दोनों पक्षों को सुनते हुए नियमानुसार समाधान सुनिश्चित हो, शिकायतें अनावश्यक रूप से लंबित न रहें, और निस्तारण की नियमित समीक्षा हो। जनसमस्याओं का वास्तविक एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
वहीं दूसरी ओर तहसील सदर बलरामपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गुप्ता जी द्वारा जनसामान्य की समस्याओं को सुना गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने, राजस्व एवं अन्य विभागों से संबंधित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर देने तथा शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बनाए रखने के निर्देश दिए।
