Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गोकुल में विकास के दावों की खुली पोल? बंद शौचालय, गायब नालियां और बदहाल परिक्रमा मार्ग ने खड़े किए गंभीर सवाल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rahul Chaudhary , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 05/09/2026 05:19:30 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rahul Chaudhary ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 05/09/2026 05:19:30 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मथुरा के गोकुल में विकास के नाम पर किए जा रहे दावों की हकीकत अब सवालों के घेरे में है। *गोकुल की पहचान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और धार्मिक आस्था से जुड़ी है, लेकिन यहां आने वाले श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाओं के लिए

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मथुरा के गोकुल में विकास के नाम पर किए जा रहे दावों की हकीकत अब सवालों के घेरे में है। *गोकुल की पहचान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और धार्मिक आस्था से जुड़ी है, लेकिन यहां आने वाले श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है।* गोकुल परिक्रमा मार्ग की स्थिति ऐसी है कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को यह तक पता नहीं चल पाता कि आखिर परिक्रमा मार्ग शुरू कहां से होता है और किस रास्ते से होकर गुजरता है। दूसरी तरफ पूतना कुंड समेत कई स्थानों पर विकास कार्यों के लोकार्पण के शिलापट्ट जरूर दिखाई दे रहे हैं, लेकिन धरातल पर काम की स्थिति सवाल खड़े कर रही है।

 गोकुल नगर पंचायत में शौचालय तो बने हुए है लेकिन शौचालयों पर ताले लटके हुए हैं। कहीं नाली, सड़क, पानी और तालाब सौंदर्यीकरण जैसे कार्यों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। *सवाल सिर्फ विकास का नहीं, बल्कि गोकुल आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा और आस्था का भी है।* शिलापट्ट पर लिखा हुआ है नाली ओर रोड का निर्माण कराया गया है।लेकिन नाली गायब है।आखिर शिलापट्ट लगाकर विकास की तस्वीर दिखाई जा रही है या वास्तव में गोकुल की जमीन पर विकास हो रहा है? क्या जिम्मेदार अधिकारी गोकुल की इन व्यवस्थाओं का मौके पर निरीक्षण करेंगे? *AIN NEWS की पड़ताल में सामने आई इन तस्वीरों ने गोकुल के विकास कार्यों पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

Related News

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर के शूटर मुकीम सिद्दीकी ने रचा इतिहास, नौवीं बार नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई

उत्तर प्रदेश: बरेली में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 1.3 किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: हरैया में सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादें, अफसरों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: धनघटा में समाधान दिवस, डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

दिल्ली: शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, ज्ञान और संस्कारों से संवरता है विद्यार्थियों का भविष्य

 मध्य प्रदेश: शिक्षक दिवस पर काली पट्टी बांधकर शिक्षकोंने किया विरोध, TET और ई-अटेंडेंस के खिलाफ शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने खोला मोर्चा


Featured News