Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गोरखपुर के शूटर मुकीम सिद्दीकी ने रचा इतिहास, नौवीं बार नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 05/09/2026 06:06:39 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 05/09/2026 06:06:39 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर शहर के प्रसिद्ध पिस्टल शूटर और शूटिंग एकेडमी के प्रबंधक मुकीम सिद्दीकी ने देहरादून में आयोजित 45वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर शहर के प्रसिद्ध पिस्टल शूटर और शूटिंग एकेडमी के प्रबंधक मुकीम सिद्दीकी ने देहरादून में आयोजित 45वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में 400 में से 367 अंक हासिल कर अपनी रिले में पहला स्थान प्राप्त किया। इस प्रदर्शन के साथ मुकीम सिद्दीकी ने नौवीं बार नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। मुकीम की इस सफलता से गोरखपुर के खेल जगत और उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। इस बार वह चार अलग-अलग पिस्टल इवेंट में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पहले वह 25 मीटर और 50 मीटर पिस्टल स्पर्धाओं के लिए भी क्वालीफाई कर चुके हैं।

चार पिस्टल इवेंट में यूपी का करेंगे प्रतिनिधित्व

त्रिशूल शूटिंग रेंज, देहरादून में 17 अगस्त से 2 सितंबर तक NRAI की ओर से 45वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप आयोजित की गई। प्रतियोगिता में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए मुकीम ने 10 मीटर पिस्टल में शानदार स्कोर दर्ज किया और नेशनल चैंपियनशिप में अपनी जगह पक्की की। अब 2026 की नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में मुकीम सिद्दीकी चार पिस्टल इवेंट में उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग करेंगे। उनकी लगातार सफलता को गोरखपुर के शूटिंग खेल के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

एडीजी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

मुकीम सिद्दीकी की उपलब्धि पर एडीजी गोरखपुर जोन राम कुमार ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा मुकीम गोरखपुर जोन पुलिस के जवानों को स्टेट पुलिस शूटिंग प्रतियोगिताओं के लिए प्रशिक्षण भी देते हैं। उनके प्रशिक्षण में गोरखपुर जोन की पुलिस टीम ने अगस्त 2026 में आयोजित प्रतियोगिता में 12 पदक हासिल किए थे। नौवीं बार नेशनल के लिए क्वालीफाई करने की उपलब्धि ने मुकीम सिद्दीकी को गोरखपुर के शूटिंग क्षेत्र में एक खास पहचान दिलाई है।


Featured News