-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: धनघटा में समाधान दिवस, डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में धनघटा तहसील में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में धनघटा तहसील में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक गणेश चौहान, जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने तहसील परिसर में पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें लेकर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। डीएम और एसपी ने एक-एक कर शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से मामलों की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। राजस्व-पुलिस मामलों में बेहतर समन्वय के निर्देश अधिकारियों ने राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित मामलों में आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में मौके पर जांच की आवश्यकता है, वहां अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर स्थिति की जांच करें और शिकायत का वास्तविक समाधान सुनिश्चित करें। डीएम और एसपी ने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतों का समाधान केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि फरियादी को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए। शिकायत पंजिका का किया निरीक्षण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने शिकायत पंजिका का भी निरीक्षण किया। पूर्व में दर्ज और निस्तारित शिकायतों की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने निस्तारित मामलों में फरियादियों से फीडबैक लेने पर भी जोर दिया, ताकि यह पता चल सके कि शिकायत का समाधान वास्तव में हुआ है या नहीं। अधिकारियों ने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस, राजस्व और अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय सीमा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
