Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: हरैया में सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादें, अफसरों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 05/09/2026 06:01:57 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 05/09/2026 06:01:57 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बस्ती में हरैया तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बस्ती में हरैया तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनसुनवाई के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत और आपूर्ति विभाग से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अफसरों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। डीएम-एसपी ने शिकायतों की जानकारी संबंधित अधिकारियों से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और फरियादियों को समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

मौके पर जाकर जांच के निर्देश

जिलाधिकारी ने राजस्व से जुड़े मामलों में आवश्यकता के अनुसार राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जाए और शिकायतों का केवल कागजी निस्तारण करने के बजाय फरियादी को वास्तविक राहत दिलाई जाए। पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी हरैया और थाना प्रभारियों को पुलिस से संबंधित प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों की नियमित निगरानी करने और निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में एसडीएम हरैया, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।