Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: गुरो बिन्दा नर्सिंग महाविद्यालय के बीएससी नर्सिंग प्रशिक्षु क्लिनिकल प्रशिक्षण हेतु रवाना

- Photo by : SOCIAL MEDIA

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , बिहार  Edited By: Kunal, Date: 18/06/2026 03:45:54 pm Share:
  • बिहार
  • Published by.: Sanjay Kumar Verma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 18/06/2026 03:45:54 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में दक्ष, संवेदनशील एवं मानवतावादी नर्सिंग पेशेवर तैयार करने की दिशा में गुरो बिन्दा नर्सिंग महाविद्यालय, नवादा द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई। महाविद्यालय के बी.एससी. नर्सिंग सत्र 2023-27 के प्रशिक्षुओं को प्रायोगिक प्रशिक्षण (क्लिनिकल ट्रेनिंग) हेतु विभिन्न प्रतिष्ठित अस्पतालों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

विस्तार

बिहार: स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में दक्ष, संवेदनशील एवं मानवतावादी नर्सिंग पेशेवर तैयार करने की दिशा में गुरो बिन्दा नर्सिंग महाविद्यालय, नवादा द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई। महाविद्यालय के बी.एससी. नर्सिंग सत्र 2023-27 के प्रशिक्षुओं को प्रायोगिक प्रशिक्षण (क्लिनिकल ट्रेनिंग) हेतु विभिन्न प्रतिष्ठित अस्पतालों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय में एएनएम, जीएनएम एवं बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम संचालित हैं। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षिका विभा कुमारी ने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का सर्वोच्च माध्यम है। उन्होंने बताया कि क्लिनिकल प्रशिक्षण नर्सिंग शिक्षा का सबसे महत्वपूर्ण चरण होता है, जहां विद्यार्थी अपने सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक परिस्थितियों में लागू करना सीखते हैं। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को रोगियों की देखभाल, चिकित्सकीय प्रक्रियाओं, आपातकालीन सेवाओं, रोगी परामर्श एवं स्वास्थ्य प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा।

उन्होंने प्रशिक्षुओं को अनुशासन, समर्पण, सेवा-भाव, सहानुभूति एवं मानवीय संवेदनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की सलाह देते हुए कहा कि एक सफल नर्स वही होती है जो रोगी की पीड़ा को समझकर उसे बेहतर उपचार के साथ मानसिक संबल भी प्रदान कर सके।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की प्राध्यापिका शोभा कुमारी, शिवानी कुमारी एवं मोतीमनी तथा कर्मचारी रविकांत कुमार, अक्षय कुमार एवं शंकर कुमार ने संयुक्त रूप से प्रशिक्षुओं को हरी झंडी दिखाकर प्रशिक्षण स्थलों के लिए रवाना किया। सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें प्रशिक्षण अवधि का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पूरे परिसर में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। प्रशिक्षुओं ने भी संकल्प व्यक्त किया कि वे प्रशिक्षण अवधि में पूरी निष्ठा, लगन एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। यह आयोजन विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ तथा उन्हें एक संवेदनशील, सक्षम एवं समर्पित स्वास्थ्यकर्मी बनने की दिशा में प्रेरित करने वाला यादगार अवसर बना।