-
☰
No image found.
छत्तीसगढ़: चुनाव बाद तनाव, बीजेपी नेता की दुकान में आगजनी, पुलिस की जांच शुरू
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के तूफानगंज में पहले चरण का चुनाव संपन्न होते ही एक बार फिर राजनीतिक तनाव देखने को मिला है।
विस्तार
छत्तीसगढ़: पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के तूफानगंज में पहले चरण का चुनाव संपन्न होते ही एक बार फिर राजनीतिक तनाव देखने को मिला है। चिलाखाना 2 नंबर ग्राम पंचायत के उत्तर घोगारकुटी इलाके में बीजेपी युवा मोर्चा के एक नेता की दुकान में कथित आगजनी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़ित दीपक दास, नाटाबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के 3 नंबर मंडल के बीजेपी युवा मोर्चा के सचिव हैं। उत्तर घोगारकुटी में ग्राम पंचायत कार्यालय के पास उनकी एक साइबर कैफे और एक किराना दुकान थी। उनका आरोप है कि विपक्षी दल से जुड़े होने के कारण उन्हें लंबे समय से सत्तारूढ़ दल के समर्थकों द्वारा धमकियां दी जा रही थीं। दीपक दास का दावा है कि उन्हें साफ तौर पर कहा गया था कि इलाके में रहने और व्यवसाय चलाने के लिए सत्तारूढ़ दल का समर्थन करना होगा, अन्यथा चुनाव के बाद कार्रवाई की जाएगी। उनका आरोप है कि पहले चरण का मतदान खत्म होते ही इस धमकी को अंजाम दिया गया।
आरोप के अनुसार, शनिवार देर रात कुछ असामाजिक तत्वों ने उनकी दुकान पर हमला किया। पहले साइबर कैफे से महंगे कंप्यूटर लूट लिए गए और उसके बाद सबूत मिटाने और आर्थिक नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से दुकान में आग लगा दी गई। शनिवार तड़के स्थानीय लोगों ने आग की लपटें देखकर तुरंत पुलिस और दमकल को सूचना दी। सूचना मिलते ही तूफानगंज थाने की पुलिस और दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दोनों दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थीं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। घटना को लेकर स्थानीय बीजेपी नेतृत्व ने 2021 के चुनाव के बाद हुई हिंसा की यादें ताजा होने का दावा किया है। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। फिलहाल, तूफानगंज थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके में किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है।
उत्तर प्रदेश: RPF-जीआरपी ने 24 घंटे में 5 लाख का बैग बरामद कर यात्री को लौटाया गया
मध्य प्रदेश: बेकरी पर फफूंद लगी ब्रेड बेचने का आरोप, उपभोक्ता ने की कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: तारादेवी इंटर कॉलेज के मैनेजर का हुआ निधन, स्कूल में शोक का माहौल
उत्तर प्रदेश: दिनदहाड़े बाइक हुई चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर, जांच में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश: 3 साल के बच्चे ने डीएम से लगाई बिजली संकट खत्म करने की अपील, वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश: निजी स्कूलों के राष्ट्रीयकरण और मुफ्त शिक्षा को लेकर सरकार को सौंपा गया ज्ञापन
