-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: ग्वालटोली में 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: नीमच के केंट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्वालटोली में तीन-चार सितंबर की मध्य रात्रि में एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक का नाम संजय पिता ताराचंद ग्वाला निवासी कुमार मोहल्ला ग्वालटोली है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: नीमच के केंट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्वालटोली में तीन-चार सितंबर की मध्य रात्रि में एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक का नाम संजय पिता ताराचंद ग्वाला निवासी कुमार मोहल्ला ग्वालटोली है। मृतक के भाई कान्हा से मिली जानकारी के अनुसार संजय शाम 6:00 बजे करीब नशे की स्थिति में अपने कमरे में पहुंचा। उसके बाद आज प्रतिदिन के अनुसार कान्हा की पत्नी संतोष जब संतोष को उसके कमरे में चाय देने पहुंची तो देखा कि संजय पंखे पर प्लास्टिक की नली से फंदा लगाकर लटका हुआ है।
माजरा देखकर संतोष के होश उड़ गए। तुरंत परिजनों को बुलाया गया और पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर शव का पंचनामा बनाकर उसे जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। जिला अस्पताल में संजय के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। फांसी लगाने का कारण अज्ञात है। संजय घर के कमरे में अकेला था। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
