Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: दीपावली से पहले सभी कार्यालयों में चलाएं विशेष सफाई अभियान — कलेक्टर संदीप जी.आर.

- Photo by : SOCIAL MEDIA

विकाश अहीरवाल.मध्य प्रदेश   Published by: , Date: 15/10/2025 03:09:16 pm Share:
  • विकाश अहीरवाल.मध्य प्रदेश
  • Published by: ,
  • Date:
  • 15/10/2025 03:09:16 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश:  दीपावली पूर्व सभी विभाग प्रमुख अपने -अपने कार्यालयों में चलाएं सफाई अभियान- कलेक्टर संदीप जी.आर. दीपावली पर्व के पूर्व सभी  विभाग प्रमुख अपने-

विस्तार

मध्य प्रदेश:  दीपावली पूर्व सभी विभाग प्रमुख अपने -अपने कार्यालयों में चलाएं सफाई अभियान- कलेक्टर संदीप जी.आर. दीपावली पर्व के पूर्व सभी  विभाग प्रमुख अपने-अपने कार्यालयों में स्वच्छता की दृष्टि से विशेष सफाई अभियान प्रारंभ करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. ने दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी विभाग प्रमुख अपने कार्यालयों में नियमित रूप से साफ-सफाई बनाए रखें और दीपावली से पूर्व विशेष अभियान चलाकर समस्त कार्यालयों को स्वच्छ बनाया जाए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि कार्यालयों में रखे पुराने व अनुपयोगी सामानों को नष्ट करें तथा अनावश्यक सामग्री को न रखें। 

कार्यालय की मुख्य गेट से लेकर सभी कक्षों तक साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही हर स्थान पर डस्टबिन की व्यवस्था की जाए। कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. ने यह भी कहा कि कार्यालय परिसरों में सिगरेट, तंबाकू, पान व गुटखा का सेवन न हो, इस पर विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने सभी कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने पर भी जोर दिया, ताकि निगरानी बेहतर की जा सके। 


Featured News