-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: रतनगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस व दुष्कर्म मामलों के दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: एनडीपीएस एक्ट एवं बलात्कार के मामलों में फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में रतनगढ़ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: एनडीपीएस एक्ट एवं बलात्कार के मामलों में फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में रतनगढ़ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना रतनगढ़ पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पहले मामले में बलात्कार प्रकरण में फरार आरोपी रवि उर्फ जीवराज चंदेल बंजारा, निवासी राजनगर मोरवन, थाना जावद जिला नीमच को मुखबिर सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। दूसरे मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा से संबंधित कार्रवाई के दौरान फरार आरोपी प्रहलाद पिता शम्भूलाल धाकड़, निवासी ग्राम मुवादा थाना रतनगढ़ जिला नीमच को गिरफ्तार किया गया। इससे पूर्व पुलिस ने एक कार से लगभग 141 किलो 300 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया था। दोनों मामलों में पुलिस द्वारा आगे की जांच एवं पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनगढ़ एवं उनकी टीम तथा साइबर सेल नीमच की विशेष भूमिका रही।
दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, पूर्व नारकोटिक्स इंस्पेक्टर सुबाष यादव हुआ गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: ठेला जब्ती पर हुआ बवाल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के हस्तक्षेप से मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश: ट्रैफिक पुलिस की बहादुरी, जेबकतरा पकड़कर ₹20 हजार रुपए करे बरामद
उत्तर प्रदेश: वाटर कूलर से पीने के पानी की सुविधा शुरू, अन्य यूनिटों में मेंटेनेंस किया जारी
उत्तर प्रदेश: बिजली कटौती व अवैध वसूली के आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश: मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान, MTS पब्लिक स्कूल में सफलता का मना जश्न
