Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: मुरैना में 23 अगस्त को लगेगा विशाल निःशुल्क मेगा हेल्थ चेक-अप कैंप

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 20/08/2026 11:59:15 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 20/08/2026 11:59:15 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोटरी क्लब चंबल एवं शारदा हॉस्पिटल, नोएडा के संयुक्त सहयोग से रविवार, 23 अगस्त 2026 को मुरैना में विशाल निःशुल्क मेगा हेल्थ चेक-अप कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोटरी क्लब चंबल एवं शारदा हॉस्पिटल, नोएडा के संयुक्त सहयोग से रविवार, 23 अगस्त 2026 को मुरैना में विशाल निःशुल्क मेगा हेल्थ चेक-अप कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक गवर्नमेंट एक्सीलेंस हायर सेकेंडरी स्कूल नंबर-1, एम.एस. रोड, मुरैना में आयोजित होगा। कैंप में विभिन्न गंभीर एवं सामान्य बीमारियों की जांच के साथ देश के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को बीमारी की स्थिति, उपचार और आगे की चिकित्सा के संबंध में आवश्यक परामर्श दिया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उनके शहर में ही उपलब्ध कराना है। कैंसर से लेकर किडनी और हृदय रोग तक विशेषज्ञ देंगे परामर्श

कैंप में डॉ. अनिल ठकवानी (क्लिनिकल ऑन्कोलॉजी) कैंसर से संबंधित बीमारियों की जांच, उपचार एवं आगे की चिकित्सा के संबंध में मार्गदर्शन देंगे। वहीं डॉ. हेमकांत वर्मा (सर्जिकल ऑन्कोलॉजी) कैंसर के सर्जिकल उपचार एवं ऑपरेशन संबंधी परामर्श प्रदान करेंगे।किडनी संबंधी समस्याओं के लिए डॉ. अनिल शर्मा एवं डॉ. अहमद कमाल (किडनी ट्रांसप्लांट) किडनी रोग एवं किडनी ट्रांसप्लांट से जुड़े मामलों पर विशेषज्ञ सलाह देंगे। डॉ. कुणाल गांधी (नेफ्रोलॉजी) किडनी की बीमारी, डायलिसिस एवं संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं की जांच और उपचार संबंधी परामर्श देंगे।इसी प्रकार डॉ. प्रवीण रमन मिश्रा (कार्डियक सर्जरी) हृदय रोग एवं हृदय सर्जरी से संबंधित मामलों में विशेषज्ञ सलाह देंगे। बुजुर्ग मरीजों के लिए डॉ. विजय गुर्जर (जेरियाट्रिक मेडिसिन) उम्रदराज लोगों में होने वाली विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का परामर्श प्रदान करेंगे।

कई स्वास्थ्य जांचें रहेंगी निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप में मरीजों के लिए कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच एवं परीक्षण निःशुल्क किए जाएंगे। इनमें रैंडम ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, ईसीजी, बोन डेंसिटी, न्यूरोपैथी टेस्ट एवं पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट शामिल हैं।
विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जांच एवं परामर्श के बाद आवश्यकतानुसार मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया जाएगा। इस तरह मरीजों को एक ही स्थान पर स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।श्रीराम हॉस्पिटल की आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका कार्यक्रम के संयोजन में श्रीराम हॉस्पिटल की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। हॉस्पिटल के डायरेक्टर राजकुमार यादव एवं तिजेंद्र खेड़ा हैं। कार्यक्रम के को-ऑर्डिनेटर शेलेष मित्तल, कुशल वर्मा एवं जुगल वर्मा हैं। आयोजकों ने मुरैना एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं और आवश्यकता होने पर विशेषज्ञ डॉक्टरों से अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में परामर्श प्राप्त करें।

अपॉइंटमेंट एवं अधिक जानकारी के लिए संपर्क अनिकेत सेंगर: 74152 70365
नीरज बांदिल: 70003 21936 कमल गोयल: 94250 26904 स्थान: गवर्नमेंट एक्सीलेंस हायर सेकेंडरी स्कूल नंबर-1, एम.एस. रोड, मुरैना (म.प्र.) दिनांक: रविवार, 23 अगस्त 2026 समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शुल्क: निःशुल्क।