-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: थांदला की आरसीटी क्लब टीम बनी चैंपियन, फाइनल में लॉयर्स किंग झाबुआ को हराया
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: थांदला उच्च न्यायालय जबलपुर एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाबुआ के तत्वावधान में “उल्लासएक अभिनव प्रयोग 2026” के तहत 27 सितंबर को झाबुआ के पीजी ग्राउंड पर एक दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: थांदला उच्च न्यायालय जबलपुर एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाबुआ के तत्वावधान में “उल्लासएक अभिनव प्रयोग 2026” के तहत 27 सितंबर को झाबुआ के पीजी ग्राउंड पर एक दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इसमें अभिभाषक संघ थांदला की आरसीटी क्लब टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। जिले की आठ टीमों के बीच हुए मुकाबलों में आरसीटी क्लब ने लीग मैच में विधि वारियर्स और सेमीफाइनल में नाइट राइडर टाइगर्स को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में थांदला की टीम ने लॉयर्स किंग झाबुआ को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए राजेंद्र गणावा को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। वहीं राजेंद्र गणावा, विकास भूरिया ‘टोनी’ और निसार शैरानी ने अलग-अलग मुकाबलों में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया। युवा एडवोकेट तन्मय पाठक ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाए। गेंदबाजी में निलेश जैन ने तीन मैचों में छह विकेट लेकर प्रभावी प्रदर्शन किया। धर्मेंद्र देवल, निसार शैरानी, सोहेल शैरानी और महेश डिंडोर ने भी किफायती गेंदबाजी की। रंजन डामोर, मुकेश मुनिया और बबलू राठौर ने बेहतरीन फील्डिंग करते हुए कई महत्वपूर्ण कैच पकड़े। विजेता टीम में निलेश जैन, राजेंद्र गणावा, विकास भूरिया ‘टोनी’, तन्मय पाठक, धर्मेंद्र देवल, निसार शैरानी, सोहेल शैरानी, बबलू राठौर, मुकेश मुनिया, महेश डिंडोर और रंजन डामोर शामिल रहे। संजय पंजल टीम के कोच रहे। अभिभाषक संघ थांदला के सचिव एवं टीम कप्तान निलेश जैन ने जीत का श्रेय टीम की एकजुटता, अनुशासन और सामूहिक प्रयास को दिया। संघ अध्यक्ष तुषार भट्ट ने पूरी टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।
