Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: महंगाई और पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Avnish Kumar Goyal , राजस्थान  Edited By: Namita Chauhan, Date: 27/05/2026 12:49:37 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Avnish Kumar Goyal ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 27/05/2026 12:49:37 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: बानसूर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई और नोट/पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

विस्तार

राजस्थान: बानसूर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई और नोट/पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार गजेंद्र सिंह राठौड़ को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार बढ़ा है, जिसके चलते नोट पेपर लीक जैसी घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने मामले के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जिम्मेदार ठहराते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

महंगाई ने आमजन की कमर तोड़ी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर आम जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है। पिछले दिनों ईंधन कीमतों में हुई बढ़ोतरी से गरीब और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। कार्यकर्ताओं ने सरकार से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती कर आमजन को राहत देने तथा महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण लगाने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

Related News

उत्तर प्रदेश: दयानंद शिक्षा संस्थान में मेधावियों का हुआ सम्मान, शिक्षा से निखरता है जीवन का भविष्य

उत्तर प्रदेश: संकट मोचन हनुमान मंदिर धर्मशाला का हुआ भूमि पूजन सम्पन्न, भक्तों में दिखा उत्साह

उत्तर प्रदेश: इंसानियत, भाईचारे और खुशियों का प्रतीक, साल में मनाई जाती हैं तीन ईदें

राजस्थान: कृषि विज्ञान केंद्र में तीन दिवसीय प्रशिक्षण, जल संरक्षण व प्राकृतिक खेती पर दिया जोर

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, जनसमस्याओं के समाधान की उठाई मांग

उत्तर प्रदेश: माँ गंगा की महाआरती से भक्तिमय हुआ विंध्याचल, पक्का घाट पर गूंजा ‘हर-हर गंगे’ का जयघोष


Featured News