Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: मांडल में हजारों श्रद्धालुओं ने निकाली हरनी महादेव के लिए कांवड़ यात्रा, जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pappu Lal Sharma , राजस्थान  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 24/08/2026 03:31:43 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Pappu Lal Sharma ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 24/08/2026 03:31:43 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: मांडल विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को माडल तालाब की पाल से हरनी महादेव, भीलवाड़ा के लिए भव्य पैदल कांवड़ यात्रा निकाली गई।

विस्तार

राजस्थान: मांडल विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को माडल तालाब की पाल से हरनी महादेव, भीलवाड़ा के लिए भव्य पैदल कांवड़ यात्रा निकाली गई। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व विधायक रामलाल जाट की मौजूदगी में निकली इस यात्रा में हजारों की संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे पर बज रही भक्ति धुनों के बीच श्रद्धालु भजन गाते और नृत्य करते हुए हरनी महादेव के लिए रवाना हुए। कांवड़ यात्रा को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। माडल तालाब की पाल से शुरू हुई यात्रा विभिन्न गांवों और प्रमुख मार्गों से होते हुए हरनी महादेव के लिए आगे बढ़ी। यात्रा के रास्ते में जगह-जगह ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने कांवड़ यात्रियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। श्रद्धालुओं के लिए मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्वागत एवं सेवा की व्यवस्थाएं भी की गईं।

धनोप गांव में यात्रा के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री रामलाल जाट का ग्रामीणों की ओर से स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व सरपंच चंद्रभान सिंह राणावत, बुद्धि प्रकाश शर्मा, शिवराज माली, देवराज गुर्जर, दशरथ वैष्णव, दुर्गेश सिंह रंगल, लाल बलाई, सांवरलाल प्रजापत, कैलाश चंद्र कीर, भागचंद गुर्जर, सत्यनारायण गुर्जर, नंद सिंह बना सहित कई ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर रामलाल जाट ने कहा कि यह कांवड़ यात्रा हर वर्ष माडल तालाब की पाल से हरनी महादेव तक निकाली जाती है। उन्होंने बताया कि यात्रा का उद्देश्य क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना करना है। भगवान महादेव से क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की प्रार्थना की जाती है। कांवड़ यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। हजारों श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। डीजे की भक्तिमय धुनों और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से वातावरण शिवमय नजर आया। जगह-जगह हुए पुष्पवर्षा और स्वागत से कांवड़ यात्रियों का उत्साह और बढ़ गया।