Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: नागौर में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, पहली बार डिजिटल होगी पूरी प्रक्रिया

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 21/04/2026 10:41:42 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 21/04/2026 10:41:42 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकान गणना) को सफलतापूर्वक संपन्न करने हेतु नागौर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सोमवार को कृषि महाविद्यालय के सभागार में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।

विस्तार

राजस्थान: जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकान गणना) को सफलतापूर्वक संपन्न करने हेतु नागौर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सोमवार को कृषि महाविद्यालय के सभागार में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। आधुनिक तकनीक से होगी पहली डिजिटल जनगणना उप जिला जनगणना अधिकारी रामकुमार राव ने प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए बताया कि आगामी जनगणना में तकनीक का समावेश करते हुए इसे पूरी तरह डिजिटल बनाया गया है। देश में पहली बार आमजन को स्व-गणना की सुविधा दी जा रही है। नागरिक 01 मई से 15 मई 2026 तक ‘SE पोर्टल’ के माध्यम से स्वयं अपने मोबाइल से मकान सूचीकरण संबंधी विवरण दर्ज कर सकेंगे। इसके पश्चात, 16 मई से 14 जून 2026 तक प्रगणकों द्वारा फील्ड में जाकर मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा संग्रहण का कार्य किया जाएगा।

मास्टर ट्रेनर्स ने दिया तकनीकी प्रशिक्षण प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिन मास्टर ट्रेनर जयदीप चारण एवं अजय शर्मा ने फील्ड ट्रेनर्स को उनकी भूमिका और उत्तरदायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान तहसील नागौर, मूण्डवा, खींवसर, जायल एवं डेह के फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया गया । मोबाइल ऐप के संचालन, डेटा एंट्री की बारीकियों और फील्ड में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई।
ये रहे मौजूद प्रशिक्षण सत्र के दौरान सांख्यिकी अधिकारी संजय सोनी, सांख्यिकी निरीक्षक अंकुश धाभाई, भवानी सिंह सहित विभिन्न तहसीलों एवं नगरीय निकायों के संबंधित अधिकारी व प्रतिभागी उपस्थित रहे। यह प्रशिक्षण 22 अप्रैल तक जारी रहेगा, जिसमें विभिन्न चरणों में गणना कार्य की बारीकियों को सिखाया जाएगा।