Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मोहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क, गैपुरा चौकी पर पीस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 18/06/2026 12:47:09 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 18/06/2026 12:47:09 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से विंध्याचल थाना क्षेत्र स्थित गैपुरा चौकी परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से विंध्याचल थाना क्षेत्र स्थित गैपुरा चौकी परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी (सीओ) सिटी, थानाध्यक्ष विंध्याचल एवं गैपुरा चौकी प्रभारी ने की। इस दौरान स्थानीय गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं पीस कमेटी के सदस्यों के साथ संवाद स्थापित कर पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अपील की कि मोहर्रम के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारा और सामाजिक समरसता बनाए रखें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करें। उन्होंने कहा कि मीरजापुर की पहचान गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक एकता से है, जिसे बनाए रखना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। बैठक में ताजिया जुलूसों के निर्धारित मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं एवं सुझाव भी सुने और उनके समाधान का आश्वासन दिया।


प्रशासन ने सोशल मीडिया पर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह देते हुए कहा कि भ्रामक, भड़काऊ अथवा अफवाह फैलाने वाली सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नागरिकों से किसी भी संदिग्ध सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। बैठक में प्रधानमंत्री गुलाम रसूल विजयपुर, ग्राम प्रधान कलाही विनोद यादव, धौरहरा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अवधेश कुमार, ग्राम प्रधान निजामुद्दीन, भाऊसिंहपुरा, अतरैला एवं अंजला के जनप्रतिनिधियों सहित शेखावत अली, भगवती प्रसाद यादव, मोहम्मद हामिद तथा क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।