-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बेलहर कला के नए बीडीओ अमित सिंह ने संभाला कार्यभार, विकास योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: विकास खंड बेलहर कला में नव नियुक्त खंड विकास अधिकारी अमित सिंह ने शुक्रवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। सांथा विकास खंड का अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद उन्होंने बेलहर कला में अ
विस्तार
उत्तर प्रदेश: विकास खंड बेलहर कला में नव नियुक्त खंड विकास अधिकारी अमित सिंह ने शुक्रवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। सांथा विकास खंड का अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद उन्होंने बेलहर कला में अपनी जिम्मेदारी संभाली। कार्यभार ग्रहण के अवसर पर एडीओ पंचायत पंकज सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान विकास खंड के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पदभार संभालने के बाद बीडीओ अमित सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शासन की सभी विकास योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करना प्राथमिकता होगी। विकास कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने वृक्षारोपण अभियान को विशेष महत्व देते हुए कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके संरक्षण और समुचित देखभाल की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। पौधों के उठान एवं संरक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नवागत बीडीओ ने विश्वास जताया कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से विकास खंड में जनहित से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा तथा शासन की प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारा जाएगा।
