Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सीओ हाईवे ने की शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाने की अपील, मेले में फूहड़ता और हुड़दंग पर सख्ती के निर्देश

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 30/09/2026 05:01:55 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 30/09/2026 05:01:55 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कस्बे  नवरात्रि और दशहरा और को लेकर  पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जानकारी के अनुसार दशहरा और नवरात्रि को लेकर मंगलवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कस्बे  नवरात्रि और दशहरा और को लेकर  पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जानकारी के अनुसार दशहरा और नवरात्रि को लेकर मंगलवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीओ हाईवे देवेश सिंह ने लोगों से त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्द पूर्वक मनाने की अपील की। अधिकारियों ने अफवाहों पर ध्यान न देने और मेले में किसी तरह की खुराफात एवं लड़ाई झगड़ा नहीं करने की हिदायत दी। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि मेले में किसी भी तरह की लड़ाई झगड़ा, गाली गलौज एवं किसी तरह की बदतमीजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी।

पीस कमेटी की बैठक में मेले की सुरक्षा व्यवस्था,  साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक के बाद सीओ हाईवे देवेश सिंह एवं थाना प्रभारी प्रवीन कुमार और चौकी प्रभारी आदेश कुमार ने मेला कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर ओमेंद्र सिंह, विधायक प्रतिनिधि भाजपा जिला मंत्री संजय  चौहान के साथ रामलीला मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान मेले में आने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। पीस कमेटी की बैठक में मेला कमेटी के अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, मेला मंत्री महिपाल सिंह, सुनील पांडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, कस्बे के वरिष्ठ व्यापारी भाजपा नेता सचिन चौहान, अमित सिंह, दीपक तोमर, 

चक्रवीर सिंह चौहान, गौरव मिश्रा, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, सभासद प्रदीप गुप्ता, सभासद अबोध सिंह, प्रेम प्रकाश अग्रवाल,  व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, राज कपूर गुप्ता अखिलेश अग्रवाल अमित सिंह, गोविंद कुमार गुप्तास शशांक अग्रवाल, सुबोध पोरवाल, शुभम अग्रवाल दौलत राम गुप्ता, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार, जतिन चौहान, मोनू ठाकुर, सूरज राठौड, नेत्रपाल सिंह, प्रधान वेदपाल सिंह, प्रिंस चौहान, गंगाराम यादव समेत आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे इस मौके पर सीओ हाईवे देवेश सिंह ने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि मेले में किसी भी तरह की फूहड़ता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।