-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बरेली में बड़ा पुलिस फेरबदल, 114 पुलिसकर्मियों के तबादले, क्राइम ब्रांच से दो इंस्पेक्टर बने सीओ
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कानून-व्यवस्था को और सख्त करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस महकमे में सबसे बड़ा फेरबदल कर दिया है। सोमवार को जारी आदेश में निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के कुल 114 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। सभी को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कानून-व्यवस्था को और सख्त करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस महकमे में सबसे बड़ा फेरबदल कर दिया है। सोमवार को जारी आदेश में निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के कुल 114 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। सभी को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल में थानों, चौकियों और सीओ कार्यालयों तक में बड़े बदलाव किए गए हैं। इंस्पेक्टर स्तर पर बड़े बदलाव, क्राइम ब्रांच से दो सीओ। तबादला सूची के मुताबिक वरुण कुमार को कार्यालय क्षेत्राधिकारी हाईवे से निरीक्षक अपराध थाना क्योलड़िया भेजा गया है। सुरेन्द्र कुमार थाना किला से थाना सुभाषनगर और लव सिरोही थाना बिथरी चैनपुर से थाना नवाबगंज भेजे गए हैं। राजबली सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन्स से थाना भोजीपुरा की जिम्मेदारी मिली है। जसवीर सिंह बालियान को थाना इज्जतनगर से हटाकर कार्यालय क्षेत्राधिकारी नगर-तृतीय बनाया गया है। सबसे अहम बदलाव क्राइम ब्रांच में हुआ है। विपिन कुमार को क्राइम ब्रांच इन्वेस्टिगेशन विंग से कार्यालय क्षेत्राधिकारी मीरगंज और राजेश कुमार को क्राइम ब्रांच से कार्यालय क्षेत्राधिकारी हाईवे बनाया गया है। नरेश कश्यप को प्रभारी सम्मन सैल से निरीक्षक अपराध थाना विशारतगंज भेजा गया है। 114 दरोगा इधर से उधर, चौकियों पर नए चेहरे उपनिरीक्षक स्तर पर भी बड़े पैमाने पर फेरबदल हुआ है। श्रीनिवास को थाना मीरगंज से व०उ०नि० थाना मीरगंज और सतीश कुमार को रिजर्व पुलिस लाइन्स से व०उ०नि० थाना शाही भेजा गया है। वीर सिंह रिजर्व पुलिस लाइन्स से व०उ०नि० थाना कोतवाली और धर्मेन्द्र विश्नोई को व०उ०नि० थाना कोतवाली से व०उ०नि० थाना इज्जतनगर भेजा गया है। जितेन्द्र कुमार रिजर्व लाइन्स से व०उ०नि० थाना सीबीगंज, नवदीप कुमार देवरनियां से व०उ०नि० थाना सुभाषनगर और मुकेश कुमार सुभाषनगर से व०उ०नि० थाना महिला थाना गए हैं। श्रीपाल सिंह सिरौली से सुभाषनगर और कृपाल सिंह सिरौली से महिला थाना भेजे गए हैं। चौकी प्रभार में भी बड़ा बदलाव हुआ है। जगतपुर, जोगीनवादा, सैटेलाइट, धौराटांडा, रिठौरा, स्टेशन रोड, देवरनियां, सद्भावना बानखाना, नवाबपुरा, कस्बा फतेहगंज पश्चिमी, कुतुबखाना, चौकी चौराहा, रूहेलखण्ड, कानूनगोयान, कुण्डरा कोठी, लाल फाटक, बैरियर-1, गैनी, वभिया, किला, कर्मचारी नगर, मनोनाधाम, रिछा, भुड़िया, धौरेरा, बंजरिया, कस्बा आंवला, रामगंगानगर, बड़ागांव, चुडैलीडाम, आवास विकास, नारायण नंगला सहित दर्जनों चौकियों पर नए प्रभारी तैनात किए गए हैं। रिजर्व लाइन्स से फील्ड में भेजे गए दर्जनों दरोगा इस तबादला सूची की खास बात यह है कि रिजर्व पुलिस लाइन्स से बड़ी संख्या में उपनिरीक्षकों को फील्ड में भेजा गया है। तस्दीक खान, दुर्वेश कुमार, संजीव कुमार, जगन्नाथ प्रसाद, सुरेश चन्द, घूरेलाल, रविन्द्रपाल सिंह, हीरालाल, अशोक कुमार, राम बिहारी गौतम, पवन कुमार शर्मा, रत्नेश कुमार, महेशपाल सिंह, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, प्रशान्त सिंह, जबर सिंह, राजेन्द्र सिंह, शमशाद आलम, सतेन्द्र कुमार, उदयराज सिंह, अखिल तेवतिया, अनीश कुमार, विवेक कुमार, प्रमोद कुमार सिंह और ज्योति त्यागी को रिजर्व लाइन्स से विभिन्न थानों में भेजा गया है। एसएसपी के सख्त निर्देश एसएसपी ने आदेश में साफ कहा है कि सभी अधिकारी तत्काल नई तैनाती स्थल पर जॉइन करें। आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। कई दरोगाओं को पहली बार चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। 114 पुलिसकर्मियों के एक साथ तबादले को जिले में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने, अपराध नियंत्रण मजबूत करने और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। थानों से लेकर चौकियों तक नए चेहरों के आने से पुलिस की कार्यशैली में बदलाव की उम्मीद है।
हरियाणा: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आगाज: नारनौल में 90% बच्चों को खिलाई गई एलबेंडाजोल
हरियाणा: 3 मई की NEET-UG परीक्षा पर प्रशासन सख्त, डीसी अनुपमा अंजली ने दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश,
उत्तर प्रदेश: कन्या विवाह पर ट्रस्ट का सहयोग, जरूरतमंद परिवार को मिला गृहस्थी का सामान
उत्तर प्रदेश: हीटवेव को लेकर दी गई चेतावनी, लोगों को सावधानी बरतने की दी सलाह
गुजरात: टांकली पाड़ा सीट पर ‘बाहरी’ उम्मीदवार से नाराजगी, स्थानीय टिकट की उठी मांग
पंजाब: भारत विकास परिषद का परिवार मिलन समारोह, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का दिया संदेश
