-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: समय पर वेतन और जीईएम पोर्टल से जोड़ने की मांग को लेकर पंप ऑपरेटरों की बैठक
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण में कार्यरत सभी पंप ऑपरेटर कर्मचारियों को GEM पोर्टल से जोड़ा जाए, ताकि कर्मचारियों को समय पर वेतन सहित अन्य सुविधाएं मिल सकें।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण में कार्यरत सभी पंप ऑपरेटर कर्मचारियों को GEM पोर्टल से जोड़ा जाए, ताकि कर्मचारियों को समय पर वेतन सहित अन्य सुविधाएं मिल सकें। निगम से जोड़ा जाए पंप ऑपरेटर कर्मचारियों को उचित व्यवस्था के तहत निगम से जोड़े जाने की मांग की गई, ताकि लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों को स्थायी एवं व्यवस्थित रोजगार व्यवस्था मिल सके। समय पर वेतन दिया जाए पंप ऑपरेटर कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। कई बार तीन-तीन, चार-चार और पांच-पांच महीने तक वेतन लंबित रहने की समस्या सामने आती है। वेतन में कटौती बंद हो कर्मचारियों का आरोप है कि वेतन मिलने के समय भी उसमें विभिन्न प्रकार की कटौती कर दी जाती है। कर्मचारियों ने वेतन में अनुचित कटौती की व्यवस्था को समाप्त करने की मांग की। ESI की सुविधा दी जाए सभी पंप ऑपरेटर कर्मचारियों को ESI की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई, ताकि कर्मचारियों को चिकित्सा एवं सामाजिक सुरक्षा मिल सके। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के CEO श्री रवि कुमार एन.जी. से निवेदन है कि पंप ऑपरेटर कर्मचारियों की उपरोक्त समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेते हुए समाधान कराया जाए। जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती मेधा रूपम से भी अनुरोध है कि पंप ऑपरेटर कर्मचारियों की समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेकर संबंधित विभाग एवं अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं। आगे की रणनीति बैठक में कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया और मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो कर्मचारी संगठन आगे की रणनीति बनाते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना देने का निर्णय ले सकता है। बैठक में मौजूद पंप ऑपरेटर बैठक में पंप ऑपरेटर कर्मचारी तन्मय भाटी, बीर सिंह मास्टर जी, सतीश भाटी, सुरेश नागर, मुकेश, परवीन भाटी, भूपेंद्र नागर सहित अन्य पंप ऑपरेटर कर्मचारी मौजूद रहे। मुख्य मांग: GEM पोर्टल से जोड़ना अथवा निगम से जोड़ना तथा सभी पंप ऑपरेटर कर्मचारियों को समय पर वेतन, ESI और PF सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना।
PF की समस्या का समाधान हो कर्मचारियों ने कहा कि उनका PF नियमित रूप से जमा नहीं किया जाता और कई मामलों में पूरा PF जमा नहीं होने की समस्या रहती है। PF की पूरी राशि नियमानुसार जमा कराने और कर्मचारियों को उसका सही रिकॉर्ड उपलब्ध कराने की मांग की गई। ठेकेदारी व्यवस्था में कर्मचारियों की समस्याओं पर संज्ञान लिया जाए
बैठक में कर्मचारियों ने ठेकेदारों द्वारा कथित रूप से की जा रही मनमानी और कर्मचारियों की समस्याओं पर चिंता व्यक्त की तथा संबंधित अधिकारियों से मामले में तत्काल संज्ञान लेने की मांग की। अधिकारियों से निवेदन
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से भी निवेदन है कि पंप ऑपरेटर कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्हें GEM पोर्टल से जोड़ने अथवा निगम से जोड़ने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाए, जिससे कर्मचारियों को समय पर वेतन, ESI, PF एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं मिल सकें।
