Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: धनघटा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घर से लापता दो नाबालिग बालिकाएं सकुशल बरामद

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 19/09/2026 11:12:00 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 19/09/2026 11:12:00 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: घर से लापता हुईं दो नाबालिग बालिकाओं को जनपद संतकबीरनगर की थाना धनघटा पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया। दोनों बालिकाओं की बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: घर से लापता हुईं दो नाबालिग बालिकाओं को जनपद संतकबीरनगर की थाना धनघटा पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया। दोनों बालिकाओं की बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बालिकाओं के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस लेते हुए धनघटा पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया। पुलिस के अनुसार, थाना धनघटा में दो नाबालिग बालिकाओं के लापता होने के संबंध में मु0अ0सं0 648/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल बालिकाओं की तलाश शुरू की।

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धनघटा अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने लापता बालिकाओं की तलाश के लिए तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों को सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस द्वारा प्रकरण में आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जनपद में गुमशुदा व्यक्तियों की सकुशल बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में धनघटा पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिग बालिकाओं को बरामद किया।

इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका  बालिकाओं को सकुशल बरामद करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अवधेश सिंह यादव, कांस्टेबल सलमान अंसारी और महिला कांस्टेबल आकांक्षा सिंह शामिल रहीं। बालिकाओं की सकुशल बरामदगी पर उनके परिजनों ने पुलिस टीम की त्वरित एवं सराहनीय कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।

Related News

मध्य प्रदेश: ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, करियर काउंसलिंग में मिला मार्गदर्शन

उत्तर प्रदेश: बेलहर ब्लॉक के पंचायत भवन परिसर में सफाई के बाद स्थिति सामान्य, एडीओ ने शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की

मध्य प्रदेश: बसपा ने भाजपा सरकार पर दलित प्रतिनिधियों की उपेक्षा काआरोप लगाया, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

मध्य प्रदेश: छह आवेदकों की प्रथम अपील पर 16 सितंबर को सुनवाई, मांगी गई जानकारी के समय पर न मिलने का आरोप

उत्तर प्रदेश: दहेज उत्पीड़न और जबरन गर्भपात का भी आरोप, पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश: शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान पर जोर, लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई


Featured News