-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: घर लौट रहे 11वीं के छात्र की बीच चौराहे पर बेल्ट से पिटाई
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कॉलेज से निकाल कर अपने घर जा रहे कक्षा 11 के छात्र को दबंगों ने बीच चौराहे पर बेल्ट से पीटा। गंभीर रूप से घायल छात्र को फरीदपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कॉलेज से निकाल कर अपने घर जा रहे कक्षा 11 के छात्र को दबंगों ने बीच चौराहे पर बेल्ट से पीटा। गंभीर रूप से घायल छात्र को फरीदपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खून से लतपथ छात्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बहगुलपुर गांव के सर्वेश का बेटा हर्षित फरीदपुर के सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा 11 का छात्र है। हर्षित ने बताया कि वह शुक्रवार को कॉलेज से निकाल कर अपने घर जा रहा था। वह फर्रखपुर चौराहे पर पहुंचे। बाइक सवार तीन लड़कों ने हर्षित को रोक लिया। दबंगों ने बेल्ट से पिटाई कर दी। इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उनके पिता सर्वेश मौके पर पहुंच गए। वह अपने बेटे को गंभीर हालत में थाने लेकर पहुंचे। हर्षित के पिता सर्वेश ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। बताया जा रहा है की एक लड़की को दूसरे लड़कों ने रोड पर चलते देख लिया। इस वजह से मारपीट की।
