Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: राजकीय संप्रेक्षण गृह का डीएम-सपी ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

- Photo by : SOCIALMEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 19/09/2026 11:14:26 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 19/09/2026 11:14:26 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर), बस्ती का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने किशोर न्या

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर), बस्ती का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने किशोर न्याय व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए संप्रेक्षण गृह में रह रहे किशोरों की स्थिति और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने संप्रेक्षण गृह के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण किया। अधिकारियों ने वहां रह रहे किशोरों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। बच्चों से उपलब्ध सुविधाओं, भोजन, पढ़ाई और रहने की व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गई। बताया गया कि संप्रेक्षण गृह में संतकबीरनगर जिले के 40 बच्चे संवासित हैं। अधिकारियों ने किशोरों की देखरेख, सुरक्षा और पुनर्वास से जुड़ी व्यवस्थाओं को भी परखा। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से व्यवस्थाओं के संचालन के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 नए भवन का भी लिया संज्ञान  निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को बताया गया कि वर्तमान में राजकीय संप्रेक्षण गृह किराए के भवन में संचालित हो रहा है। राजकीय मेडिकल कॉलेज बस्ती के पास नए भवन का निर्माण कराया जा रहा है। नए भवन की क्षमता 100 बच्चों की बताई गई। जिलाधिकारी ने संप्रेक्षण गृह में रह रहे किशोरों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के साथ ही साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को निर्धारित सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं और उनकी देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर खलीलाबाद अनुराग यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, संस्था के फार्मासिस्ट, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी समेत संप्रेक्षण गृह के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related News

मध्य प्रदेश: ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, करियर काउंसलिंग में मिला मार्गदर्शन

उत्तर प्रदेश: बेलहर ब्लॉक के पंचायत भवन परिसर में सफाई के बाद स्थिति सामान्य, एडीओ ने शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की

मध्य प्रदेश: बसपा ने भाजपा सरकार पर दलित प्रतिनिधियों की उपेक्षा काआरोप लगाया, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

मध्य प्रदेश: छह आवेदकों की प्रथम अपील पर 16 सितंबर को सुनवाई, मांगी गई जानकारी के समय पर न मिलने का आरोप

उत्तर प्रदेश: दहेज उत्पीड़न और जबरन गर्भपात का भी आरोप, पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश: शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान पर जोर, लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई


Featured News