-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: दहेज उत्पीड़न और जबरन गर्भपात का भी आरोप, पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरगंज कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और फंदे पर लटकाकर हत्या का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरगंज कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और फंदे पर लटकाकर हत्या का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता रेनू की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति अरविंद कुमार समेत छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रेनू की शादी 9 अप्रैल 2025 को भोजीपुरा थाना क्षेत्र के हसा गांव निवासी अरविंद कुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज लाने को लेकर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। उसने अपना स्त्रीधन छीनने और गर्भावस्था के दौरान जबरन गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है। रेनू ने बताया कि 16 अगस्त को ससुराल में उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि ससुर महेंद्र पाल और सास कुंता देवी के कहने पर जेठ कैलाश बाबू ने कमरे के पंखे में रस्सी बांधी। इसके बाद पति अरविंद कुमार और जेठानी सुमन ने उसके गले में फंदा डालकर उसे लटकाने का प्रयास किया। महिला के मुताबिक, उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग बालकनी में जमा होने लगे, जिसके बाद आरोपियों ने उसे छोड़ दिया। रेनू ने मारपीट के दौरान कान के पर्दे पर चोट लगने और सुनने में परेशानी होने का भी आरोप लगाया है। मायके पहुंचकर पुलिस से की शिकायत रेनू का आरोप है कि गुरुवार को ससुराल वाले उसे झूठे मुकदमे में फंसाने और उसकी हत्या की साजिश रच रहे थे। इसी दौरान वह मौका पाकर अपने पहने हुए कपड़ों में ही मायके भाग गई। शुक्रवार को उसने मीरगंज कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। मीरगंज इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति समेत छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। राष्ट्रीय सर्पदंश जागरूकता दिवस पर CHC मीरगंज में जागरूकता कार्यक्रम चिकित्सकों ने सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार के बारे में दी जानकारी मीरगंज, बरेली। राष्ट्रीय सर्पदंश जागरूकता दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मीरगंज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों को सर्पदंश से बचाव, प्राथमिक सावधानियों और समय पर उपचार के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर फार्मासिस्ट संदीप कटियार और विनय पाल भदोरिया भी मौजूद रहे। उन्होंने लोगों को सर्पदंश की स्थिति में प्राथमिक स्तर पर बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सर्पदंश के प्रति जागरूक करते हुए समय पर चिकित्सा सुविधा लेने का संदेश दिया गया।
पंखे में रस्सी बांधकर फंदे पर लटकाने का आरोप शिकायत के अनुसार, रेनू के पति अरविंद कुमार के प्रियंका नाम की महिला से कथित संबंध हैं। विवाहिता का आरोप है कि पति उसे दूसरी शादी करने की धमकी देकर परेशान करता था।
कार्यक्रम में डॉ. रोहन दिवाकर ने सर्पदंश की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप के काटने पर घबराने के बजाय तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचें और चिकित्सकीय सहायता लें। डॉ. रोहन दिवाकर ने लोगों को झाड़-फूंक से बचने तथा समय पर उचित चिकित्सा उपचार लेने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि सर्पदंश की स्थिति में समय पर उपचार बेहद महत्वपूर्ण है।
