-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद के गंज बाजार में पांचवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, महाआरती के बाद वैष्णवी कला मंच ने दी शानदार प्रस्तुतियां
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गंज बाजार स्थित गणपति चौक पर चल रहे गणेश महोत्सव में आज पांचवे दिन गणेश महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया इसमें भगवान श्री गणेश जी की महा आरती प्रातः एवं रा
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गंज बाजार स्थित गणपति चौक पर चल रहे गणेश महोत्सव में आज पांचवे दिन गणेश महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया इसमें भगवान श्री गणेश जी की महा आरती प्रातः एवं रात्रि 8:00 बजे कोल्हापुर से आए पंडित जी द्वारा की गई एवं कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया आज श्री गणेश जी को भोग लक्ष्मी ज्वेलर्स के स्वामी एवं उनके परिवार द्वारा लगाया गया उसके पश्चात वैष्णवी कला मंच द्वारा विभिन्न विभिन्न झांकियां प्रस्तुत की गई। जिसमें गणेश वंदना से प्रारंभ होकर जल जमुना रो पानी में बड़ी जाऊं भजन भरत मयूर कंस वध समुद्र मंथन सीता स्वयंवर रामजी की निकली सवारी रावण द्वारा शिव आराधना महाकाल भस्म आदि झांकियां दिखाई गई इस अवसर पर सैकड़ो भक्त जनों ने धार्मिक कार्यक्रम का भरपूर आनंद दिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेयर विनोद अग्रवाल रहे कार्यक्रम में सचिन अग्रवाल नितिन अग्रवाल अंकुर गोयल दिनेश गुरु हरीश मराठा गौरव मदान प्रदीप अरोड़ा संतोष अरविंद मराठा सुमित अग्रवाल अनुराग अग्रवाल आदि का विशेष सहयोग रहा।
