Contact for Advertisement 9650503773


गुजरात: डांग: 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 1700 वंचित बच्चे सम्मानित

- Photo by : SOCIAL MEDIA

गुजरात  Published by: Gheesaram Fauji Choudhary , गुजरात  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 19/09/2026 12:23:26 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by.: Gheesaram Fauji Choudhary ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 19/09/2026 12:23:26 pm
Share:

संक्षेप

गुजरात: डांग जिले में शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनमें उत्साह और आत्मविश्वास जगाने के उद्देश्य से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन सरकारी माध्यमिक विद्यालय, आहवा में किया गया।

विस्तार

गुजरात: डांग जिले में शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनमें उत्साह और आत्मविश्वास जगाने के उद्देश्य से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन सरकारी माध्यमिक विद्यालय, आहवा में किया गया।
डांग जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान के तहत जिले भर के स्कूलों में बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, वकृत्व प्रतियोगिता सहित शैक्षणिक और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा और वक्तृत्व कौशल के माध्यम से शिक्षा, समाज और विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
इस कार्यक्रम के दौरान शिक्षा की धारा से दूर रहे लगभग 1700 बच्चों को प्रोत्साहित और सम्मानित किया गया।

 कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और प्रत्येक बच्चे को अपनी प्रतिभा विकसित करने का समान अवसर मिले, इस दिशा में यह अभियान एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल साबित हो रहा है। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी जिग्नेश त्रिवेदी, प्राथमिक शिक्षा अधिकारी विजय देशमुख, तेजस्वी संस्कृति धाम (वसुर्णा) की परम पूज्य हेतल दीदी, आहवा के सरपंच हरिराम सावंत, भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष नकुल जाधव सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
जिले भर के स्कूलों में आयोजित इन गतिविधियों से बच्चों में काफी उत्साह देखा गया और शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक व्यक्तित्व विकास की प्रेरणा मिली।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान पर जोर, लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद के गंज बाजार में पांचवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, महाआरती के बाद वैष्णवी कला मंच ने दी शानदार प्रस्तुतियां

उत्तर प्रदेश: राधाष्टमी महोत्सव में अहमदाबाद से आए नंदू भैया ने बांधा भक्ति का समां, भजन संध्या में भावविभोर हुए भक्त

उत्तर प्रदेश: पुलिस के मुताबिक, चार साल से चल रहा था प्रेम संबंध; आरोपी की निशानदेही पर नहर किनारे झाड़ियों से बरामद हुआ शव

मध्य प्रदेश: बड़वा मंगल पर दंदरौआ धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, लगेंगे सैकड़ों अन्नक्षेत्र

उत्तर प्रदेश: पारिवारिक विवादों के समाधान पर जोर, संवाद और काउंसलिंग के जरिए परिवारों को टूटने से बचाने की कोशिश


Featured News