Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर: गणेश विसर्जन के दौरान सपा सांसद की गाड़ी पर पथराव

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 19/09/2026 11:28:54 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 19/09/2026 11:28:54 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बखिरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे को लेकर शुरू हुआ विवाद उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब भीड़ ने समाजवादी पार्टी के सांसद लक्ष्मीकांत

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बखिरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे को लेकर शुरू हुआ विवाद उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब भीड़ ने समाजवादी पार्टी के सांसद लक्ष्मीकांत निषाद उर्फ पप्पू निषाद की गाड़ी को घेर लिया। आरोप है कि भीड़ ने वाहन पर पथराव और तोड़फोड़ की, जिससे गाड़ी का एक शीशा टूट गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सांसद को भीड़ के बीच से सुरक्षित बाहर निकाला। घटना देर रात करीब 11:45 बजे अमरडोभा चौराहे के पास बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलूस बखिरा कस्बे से निकला था और अमरडोभा होते हुए ढोढ़या की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज आवाज में डीजे बजने को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डीजे वाहन को कब्जे में लेकर थाने ले जाने की कार्रवाई शुरू की। इससे जुलूस में शामिल लोगों में नाराजगी फैल गई और कुछ लोग सड़क पर बैठकर विरोध करने लगे।

 भीड़ के बीच फंसी सांसद की गाड़ी  इसी दौरान सांसद लक्ष्मीकांत निषाद का वाहन भी वहां से गुजर रहा था। आरोप है कि प्रदर्शन कर रही भीड़ ने सांसद की गाड़ी को घेर लिया और पथराव करते हुए वाहन में तोड़फोड़ की। घटना में वाहन की एक खिड़की का शीशा टूट गया। पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर सांसद को वहां से सुरक्षित निकाला।
घटना की सूचना मिलते ही एएसपी सुशील कुमार सिंह समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर लोगों को समझाकर शांत कराया। डीजे कार्रवाई को लेकर शुरू हुआ था विरोध  स्थानीय लोगों के अनुसार, जुलूस के साथ चल रहे डीजे की तेज आवाज को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की थी। डीजे वाहन को थाने ले जाने की जानकारी मिलने के बाद जुलूस में शामिल लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। आयोजकों की ओर से डीजे वापस किए जाने की मांग किए जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि पूरे घटनाक्रम और पथराव में शामिल लोगों की भूमिका की पुलिस जांच कर रही है।

 एसपी बोले- स्थिति नियंत्रण में, आरोपियों की पहचान की जा रही  एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और सांसद के वाहन को सुरक्षा प्रदान की। उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और सांसद की गाड़ी को घेरने तथा नुकसान पहुंचाने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस डीजे संचालक की भी तलाश कर रही है, जिस पर निर्धारित सीमा से अधिक ध्वनि में डीजे बजाने का आरोप है। टना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है। अधिकारियों की मौजूदगी में स्थिति पर नजर रखी जा रही है, ताकि विसर्जन कार्यक्रम और कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो।

Related News

उत्तर प्रदेश: शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान पर जोर, लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद के गंज बाजार में पांचवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, महाआरती के बाद वैष्णवी कला मंच ने दी शानदार प्रस्तुतियां

उत्तर प्रदेश: राधाष्टमी महोत्सव में अहमदाबाद से आए नंदू भैया ने बांधा भक्ति का समां, भजन संध्या में भावविभोर हुए भक्त

उत्तर प्रदेश: पुलिस के मुताबिक, चार साल से चल रहा था प्रेम संबंध; आरोपी की निशानदेही पर नहर किनारे झाड़ियों से बरामद हुआ शव

मध्य प्रदेश: बड़वा मंगल पर दंदरौआ धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, लगेंगे सैकड़ों अन्नक्षेत्र

उत्तर प्रदेश: पारिवारिक विवादों के समाधान पर जोर, संवाद और काउंसलिंग के जरिए परिवारों को टूटने से बचाने की कोशिश


Featured News