Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पुलिस के मुताबिक, चार साल से चल रहा था प्रेम संबंध; आरोपी की निशानदेही पर नहर किनारे झाड़ियों से बरामद हुआ शव

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 19/09/2026 02:51:01 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 19/09/2026 02:51:01 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली में इश्क, साजिश और कत्ल की सनसनीखेज कहानी सामने आई है. भुता थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय पप्पू की हत्या के मामले ने पुलिस को भी चौंका दिया. पुलिस के मुताबिक, पप्पू की पत्नी नर

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली में इश्क, साजिश और कत्ल की सनसनीखेज कहानी सामने आई है. भुता थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय पप्पू की हत्या के मामले ने पुलिस को भी चौंका दिया. पुलिस के मुताबिक, पप्पू की पत्नी नरगिस ने पहले खुद ही पति की गुमशुदगी की तहरीर दी और अगले दिन एक युवक पर हत्या का आरोप लगा दिया,  लेकिन जांच आगे बढ़ी तो शक की दिशा पत्नी की तरफ ही मुड़ गई पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर को नरगिस ने पप्पू के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी. इसके ठीक अगले दिन यानी 16 सितंबर को उसने फैजनगर निवासी रियाज उर्फ राजा पर पति की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो नरगिस और रियाज के बीच पिछले करीब चार साल से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई। 

पूछताछ में पुलिस के मुताबिक रियाज ने वारदात का खुलासा किया. आरोप है कि 10 सितंबर को पप्पू ने नरगिस और रियाज को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, इसके बाद 11 सितंबर की रात रियाज नरगिस के घर पहुंचा और रस्सी से पप्पू का गला घोंट दिया एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया कि हत्या के बाद शव को हरे रंग के कट्टे में भरकर बाइक से मिर्जापुर भट्ठे के पास नहर किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया. रियाज की निशानदेही पर पुलिस ने वहां से शव बरामद कर लिया. फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया उन्होंने बताया कि रियाज की उम्र करीब 25 साल है और वह नरगिस के संपर्क में पिछले चार वर्षों से था. फिलहाल दोनों हिरासत में हैं. पुलिस हत्या की पूरी साजिश और किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका की भी जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की परिस्थितियों को लेकर आगे की तस्वीर साफ होगी। 

Related News

मध्य प्रदेश: ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, करियर काउंसलिंग में मिला मार्गदर्शन

उत्तर प्रदेश: बेलहर ब्लॉक के पंचायत भवन परिसर में सफाई के बाद स्थिति सामान्य, एडीओ ने शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की

मध्य प्रदेश: बसपा ने भाजपा सरकार पर दलित प्रतिनिधियों की उपेक्षा काआरोप लगाया, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

मध्य प्रदेश: छह आवेदकों की प्रथम अपील पर 16 सितंबर को सुनवाई, मांगी गई जानकारी के समय पर न मिलने का आरोप

उत्तर प्रदेश: दहेज उत्पीड़न और जबरन गर्भपात का भी आरोप, पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश: शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान पर जोर, लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई


Featured News