-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, करियर काउंसलिंग में मिला मार्गदर्शन
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थांदला में ‘सेवा से संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थांदला में ‘सेवा से संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग एवं विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री भास्कर गाचले, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सुनील पणदा एवं मंडल अध्यक्ष श्री बंटी डामोर उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने चित्रकला, भाषण एवं रंगोली के माध्यम से विकसित एवं सशक्त भारत की कल्पना, देश के प्रति जिम्मेदारी तथा अपने सपनों के भारत को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया। ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर आयोजित संवाद में विद्यार्थियों ने अपने भविष्य के सपनों, रुचियों एवं करियर संबंधी विचारों को अतिथियों के समक्ष साझा किया। विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्रों का वितरण भी अतिथियों द्वारा किया गया करियर काउंसलिंग के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों, लक्ष्य निर्धारण, उच्च शिक्षा तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने प्रश्न भी रखे। कार्यक्रम का स्वागत भाषण विद्यालय के प्राचार्य श्री स्वरूप नारायण श्रीवास्तव ने दिया। कार्यक्रम का संचालन श्री दीपेंद्र समाधिया ने किया। कार्यक्रम संयोजक श्री अब्दुल कादिर रहे। विद्यालय परिवार द्वारा विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने एवं उन्हें भविष्य के लिए मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम को उपयोगी एवं प्रेरणादायी बताया गया। कार्यक्रम में जलम डामोर प्रफुल्ल धमानिया आशुतोष राठौर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: दहेज उत्पीड़न और जबरन गर्भपात का भी आरोप, पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज
