Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: समय पर वेतन और जीईएम पोर्टल से जोड़ने की मांग को लेकर पंप ऑपरेटरों की बैठक

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Pankaj Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 19/09/2026 01:22:05 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Pankaj Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 19/09/2026 01:22:05 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण में कार्यरत सभी पंप ऑपरेटर कर्मचारियों को GEM पोर्टल से जोड़ा जाए, ताकि कर्मचारियों को समय पर वेतन सहित अन्य सुविधाएं मिल सकें।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण में कार्यरत सभी पंप ऑपरेटर कर्मचारियों को GEM पोर्टल से जोड़ा जाए, ताकि कर्मचारियों को समय पर वेतन सहित अन्य सुविधाएं मिल सकें।  निगम से जोड़ा जाए पंप ऑपरेटर कर्मचारियों को उचित व्यवस्था के तहत निगम से जोड़े जाने की मांग की गई, ताकि लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों को स्थायी एवं व्यवस्थित रोजगार व्यवस्था मिल सके।  समय पर वेतन दिया जाए पंप ऑपरेटर कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। कई बार तीन-तीन, चार-चार और पांच-पांच महीने तक वेतन लंबित रहने की समस्या सामने आती है। वेतन में कटौती बंद हो कर्मचारियों का आरोप है कि वेतन मिलने के समय भी उसमें विभिन्न प्रकार की कटौती कर दी जाती है। कर्मचारियों ने वेतन में अनुचित कटौती की व्यवस्था को समाप्त करने की मांग की।

ESI की सुविधा दी जाए सभी पंप ऑपरेटर कर्मचारियों को ESI की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई, ताकि कर्मचारियों को चिकित्सा एवं सामाजिक सुरक्षा मिल सके।
PF की समस्या का समाधान हो कर्मचारियों ने कहा कि उनका PF नियमित रूप से जमा नहीं किया जाता और कई मामलों में पूरा PF जमा नहीं होने की समस्या रहती है। PF की पूरी राशि नियमानुसार जमा कराने और कर्मचारियों को उसका सही रिकॉर्ड उपलब्ध कराने की मांग की गई। ठेकेदारी व्यवस्था में कर्मचारियों की समस्याओं पर संज्ञान लिया जाए
बैठक में कर्मचारियों ने ठेकेदारों द्वारा कथित रूप से की जा रही मनमानी और कर्मचारियों की समस्याओं पर चिंता व्यक्त की तथा संबंधित अधिकारियों से मामले में तत्काल संज्ञान लेने की मांग की। अधिकारियों से निवेदन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के CEO श्री रवि कुमार एन.जी. से निवेदन है कि पंप ऑपरेटर कर्मचारियों की उपरोक्त समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेते हुए समाधान कराया जाए।
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से भी निवेदन है कि पंप ऑपरेटर कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्हें GEM पोर्टल से जोड़ने अथवा निगम से जोड़ने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाए, जिससे कर्मचारियों को समय पर वेतन, ESI, PF एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं मिल सकें।

जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती मेधा रूपम से भी अनुरोध है कि पंप ऑपरेटर कर्मचारियों की समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेकर संबंधित विभाग एवं अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं। आगे की रणनीति बैठक में कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया और मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो कर्मचारी संगठन आगे की रणनीति बनाते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना देने का निर्णय ले सकता है।

बैठक में मौजूद पंप ऑपरेटर बैठक में पंप ऑपरेटर कर्मचारी तन्मय भाटी, बीर सिंह मास्टर जी, सतीश भाटी, सुरेश नागर, मुकेश, परवीन भाटी, भूपेंद्र नागर सहित अन्य पंप ऑपरेटर कर्मचारी मौजूद रहे। मुख्य मांग: GEM पोर्टल से जोड़ना अथवा निगम से जोड़ना तथा सभी पंप ऑपरेटर कर्मचारियों को समय पर वेतन, ESI और PF सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना।

Related News

उत्तर प्रदेश: शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान पर जोर, लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद के गंज बाजार में पांचवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, महाआरती के बाद वैष्णवी कला मंच ने दी शानदार प्रस्तुतियां

उत्तर प्रदेश: राधाष्टमी महोत्सव में अहमदाबाद से आए नंदू भैया ने बांधा भक्ति का समां, भजन संध्या में भावविभोर हुए भक्त

उत्तर प्रदेश: पुलिस के मुताबिक, चार साल से चल रहा था प्रेम संबंध; आरोपी की निशानदेही पर नहर किनारे झाड़ियों से बरामद हुआ शव

मध्य प्रदेश: बड़वा मंगल पर दंदरौआ धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, लगेंगे सैकड़ों अन्नक्षेत्र

उत्तर प्रदेश: पारिवारिक विवादों के समाधान पर जोर, संवाद और काउंसलिंग के जरिए परिवारों को टूटने से बचाने की कोशिश


Featured News