-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: डिग्री के साथ कमाई का मौका, रुहेलखंड विश्वविद्यालय में खुलेंगे चार नए एईडीपी केंद्र
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के छात्रों को अब पढ़ाई के साथ काम सीखने और कमाई करने का मौका मिलेगा।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के छात्रों को अब पढ़ाई के साथ काम सीखने और कमाई करने का मौका मिलेगा। विश्वविद्यालय ने अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री प्रोग्राम यानी एईडीपी के चार नए केंद्र शुरू करने की मंजूरी दी है। इन केंद्रों के शुरू होने के बाद विश्वविद्यालय से जुड़े एईडीपी केंद्रों की संख्या पांच हो जाएगी। अभी तक साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में ही एईडीपी केंद्र चल रहा था। नए सत्र 2026-27 से चार और केंद्र शुरू होंगे। इनमें दो केंद्र विश्वविद्यालय परिसर में, एक ज्योति कॉलेज और एक राजकीय महाविद्यालय बिल्सी, बदायूं में होगा। इन केंद्रों में छात्रों को पढ़ाई के साथ इंटर्नशिप और अप्रेंटिसशिप करने का मौका मिलेगा। इसके लिए उन्हें नियमों के अनुसार मानदेय भी दिया जाएगा। साथ ही इंटर्नशिप पूरी करने पर प्रमाणपत्र भी मिलेगा। विश्वविद्यालय परिसर में बीबीए टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी और बीए बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस जैसे कोर्स शुरू किए गए हैं। इनका मकसद छात्रों को पढ़ाई के साथ काम का व्यावहारिक अनुभव देना है। ज्योति कॉलेज में बीबीए रिटेल समेत दूसरे रोजगार से जुड़े कोर्स शुरू करने की तैयारी है। कॉलेज के प्रबंध निदेशक डीडी रावत के मुताबिक संस्थान का चयन हो चुका है, हालांकि कोर्स शुरू होने में अभी थोड़ा समय लगेगा। वहीं राजकीय महाविद्यालय बिल्सी में बीबीए रिटेल और बीबीए हेल्थ कोर्स के लिए चयन किया गया है। विश्वविद्यालय ने दूसरे कॉलेजों से भी एईडीपी के तहत नए कोर्स शुरू करने के प्रस्ताव मांगे हैं। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी विनय वर्मा ने बताया कि एईडीपी को लेकर कॉलेजों की ओर से अच्छी रुचि दिखाई जा रही है। इसका उद्देश्य छात्रों को डिग्री के साथ काम का अनुभव दिलाना और रोजगार के लिए तैयार करना है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एईडीपी की शुरुआत पिछले साल साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय से हुई थी। अब चार नए केंद्र शुरू होने से इस योजना का विस्तार बरेली और बदायूं के अन्य कॉलेजों तक भी होगा।
उत्तर प्रदेश: 30 वर्षों से चली आ रही गणेश महोत्सव की परंपरा, भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: बैंक से 90 हजार रुपये लेकर लौट रहे दंपति से लूट की हुई कोशिश, महिला का टूटा हाथ
उत्तर प्रदेश: NH-328A पर गिरा महुआ का पेड़, राहगीरों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा
उत्तर प्रदेश: मंदिर जा रही महिला से कुंडल लूट का हुआ खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली
