-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बीपीएल परिवारों की महिलाओं को 20 हजार रुपये देने की तैयारी, दो किस्तों में मिल सकती है आर्थिक सहायता
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जीत की हैट्रिक लगाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कई राज्यों में ऐन मौके पर गेम चेंजर साबित हुई। नगदी योजना के जरिए राज्य की आधी आबादी को साधने की तैयारी पूरी कर ली है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जीत की हैट्रिक लगाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कई राज्यों में ऐन मौके पर गेम चेंजर साबित हुई। नगदी योजना के जरिए राज्य की आधी आबादी को साधने की तैयारी पूरी कर ली है। पार्टी की योजना चुनावी अधिसूचना जारी होने से पहले बीपीएल श्रेणी के 3.64 करोड़ परिवार की एक महिला को दो किस्तों में 10- 10 रूपए की नगद सहायता करने की है। दिसंबर महीने में सहायता उपलब्ध कराने के लिए इस श्रेणी से जुड़ी महिलाओं के जन धन बैंक अकाउंट का युद्ध स्तर पर सत्यापन किया जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, महिलाओं को स्व व्यवसाय शुरू करने या स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर भविष्य संवारने के लिए नगदी सहायता उपलब्ध कराने हेतु कई मॉडल पर बातचीत हुई। फिलहाल इस पर सहमति बनी है कि अधिसूचना जारी होने से पूर्व बीपीएल परिवार के एक महिला को दो किस्तों में 20 हजार रूपए की सहायता उपलब्ध कराई जाए। उत्तर प्रदेश में बीपीएल श्रेणी में इस समय 3.64 करोड़ परिवार हैं। इनसे जुड़े जनधन खातों का सत्यापन का काम करीब 80 प्रतिशत पूरा हो गया है। लोकसभा चुनाव में कमजोर प्रदर्शन के बाद विधानसभा चुनाव मे महिलाओं को नगदी वितरण संबंधी योजना शुरू करने का पार्टीशासित चार राज्यों में भाजपा का दांव सफल रहा है।
मध्य प्रदेश: साईं खेड़ा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में SIR अभियान और संगठन मजबूती पर बनी रणनीति
