-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, जनसमस्याओं के समाधान की उठाई मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष बलराम सिंह यादव के नेतृत्व में जनहित की समस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी फरीदपुर को एक ज्ञापन दिया ज्ञापन में S I R के बाद जो वोटर लिस्ट आई है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष बलराम सिंह यादव के नेतृत्व में जनहित की समस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी फरीदपुर को एक ज्ञापन दिया ज्ञापन में S I R के बाद जो वोटर लिस्ट आई है। उसमें विसंगतियों को दुरुस्त करने एवं सरकार की ग़लत नीतियों के कारण लगातार बढ़ती डीजल पेट्रोल सीएनजी ,गैस और घरेलू सामान की कीमतों पर चिंता जताई साथ ही फरीदपुर में लगातार अघोषित बिजली कटौती के कारण जनमानस परेशान हैं। साथ-साथ घरेलू कनेक्शन और स्मार्ट मीटर के नाम पर विद्युत विभाग द्वारा जनता से अवैध वसूली करने का मुददा प्रमुखता से उठाया ज्ञापन में आदर्श रामलीला फरीदपुर के 40 वर्ष से अधिक पुराने रामलीला मंचन के स्टेज को स्कूल प्रबंधन द्वारा अवैध रूप से तोड़ने एवं उसे पर निर्माण कराये जाने से सनातन संस्कृति की प्राचीन परंपराओ की विरासत से खिलवाड़ करने वालों खिलाफ , अवैध निर्माण रोकने की मांग की एवं ग्राम खल्लपुर के पास रामगंगा पर अधूरे बने पुल को बनवाने की मांग की साथ ही फरीदपुर में हो रहे। अवैध खनन के कारण ग्रामीण क्षेत्र के मार्ग टूटने व मिट्टी एवं धूल के कारण जनमानस का निकलना मुश्किल होने की समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया। उपरोक्त सभी समस्याओं का समाधान करने की मांग प्रमुखता से उठाई ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष नुसरत शेख जोन प्रभारी कप्तान सिंह, अफजाल अंसारी, अमीरुद्दीन, सेक्टर प्रभारी शिवम यादव ,केशव यादव, रविन्द्र यादव,कृष्णपाल यादव, इरफान हुसैन, इस्तियाक हुसैन, ताजुद्दीन, बब्लू, अर्जून, रामदास मौर्य,शराफत हुसैन ,गुलाम हुसैन सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: दयानंद शिक्षा संस्थान में मेधावियों का हुआ सम्मान, शिक्षा से निखरता है जीवन का भविष्य
उत्तर प्रदेश: संकट मोचन हनुमान मंदिर धर्मशाला का हुआ भूमि पूजन सम्पन्न, भक्तों में दिखा उत्साह
उत्तर प्रदेश: इंसानियत, भाईचारे और खुशियों का प्रतीक, साल में मनाई जाती हैं तीन ईदें
राजस्थान: कृषि विज्ञान केंद्र में तीन दिवसीय प्रशिक्षण, जल संरक्षण व प्राकृतिक खेती पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: माँ गंगा की महाआरती से भक्तिमय हुआ विंध्याचल, पक्का घाट पर गूंजा ‘हर-हर गंगे’ का जयघोष
