-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बरेली-बीसलपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से नेपाल के दो नागरिकों की मौत, छह घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बीसलपुर मुख्य मार्ग पर रविवार देर रात ओवरटेक करने के चक्कर में भीषण सड़क हादसा हो गया। भुता थाना क्षेत्र के अहिरोला चौराहे के पास तेज रफ्तार बस ने सामने से आ रही दो
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बीसलपुर मुख्य मार्ग पर रविवार देर रात ओवरटेक करने के चक्कर में भीषण सड़क हादसा हो गया। भुता थाना क्षेत्र के अहिरोला चौराहे के पास तेज रफ्तार बस ने सामने से आ रही दो कारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नेपाल के दो नागरिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक समेत छह लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। ओवरटेक करने के प्रयास में दो कारों से टकराई बस जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 12:20 बजे एक बस बरेली से बीसलपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान बीसलपुर की तरफ से एक अर्टिगा कार बरेली की ओर आ रही थी, जबकि उसके पीछे एक अन्य कार चल रही थी। अहिरोला चौराहे के पास बस चालक ने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी बीच सामने से आ रही दोनों कारों से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों कारों में सवार कई लोग घायल हो गए। नेपाल के अर्जुन कामी और चेतराज की मौके पर मौत हादसे में अर्टिगा कार में सवार नेपाल के बाजुरा जिले के निवासी अर्जुन कामी (36) पुत्र भीम और चेतराज (35) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार चला रहे दिल बहादुर राणा पुत्र चंद्र राणा गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी कार में सवार तीन अन्य लोगों को भी चोटें आईं। दूसरी कार में सवार दो लोग घायल हो गए। इस तरह दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई, जबकि छह अन्य घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर मची अफरातफरी, अस्पताल पहुंचाए गए घायल
देर रात हुए इस भीषण हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर भुता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
मध्य प्रदेश: साईं खेड़ा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में SIR अभियान और संगठन मजबूती पर बनी रणनीति
