Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: शिक्षामित्रों ने मूल विद्यालय वापसी की मांग उठाई, प्रभारी बीएसए को सौंपा ज्ञापन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Kamal Das , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 03/08/2026 05:42:46 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Kamal Das ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 03/08/2026 05:42:46 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: प्राथमिक शिक्षामित्र संघ, जनपद कन्नौज के पदाधिकारियों ने शिक्षामित्रों की मूल विद्यालयों में वापसी के संबंध में शासन स्तर से आदेश जारी किए जाने की मांग को लेकर सोमवार को प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कन्नौज को ज्ञापन सौंपा।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: प्राथमिक शिक्षामित्र संघ, जनपद कन्नौज के पदाधिकारियों ने शिक्षामित्रों की मूल विद्यालयों में वापसी के संबंध में शासन स्तर से आदेश जारी किए जाने की मांग को लेकर सोमवार को प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कन्नौज को ज्ञापन सौंपा। यह कार्यक्रम संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षामित्र शामिल हुए ज्ञापन के माध्यम से संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश के अनेक शिक्षामित्र लंबे समय से अपने मूल विद्यालयों में वापसी की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस संबंध में स्पष्ट आदेश जारी होने से शिक्षामित्रों को राहत मिलेगी और विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था भी अधिक सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी। उन्होंने शासन से मांग की कि शिक्षामित्रों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक आदेश जारी किए जाएं।

जिला संयोजक हृदयेश दुबे ने कहा कि शिक्षामित्र वर्षों से शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में उनकी लंबित मांगों का समयबद्ध समाधान किया जाना आवश्यक है। संघ के अन्य पदाधिकारियों ने भी शिक्षामित्रों की विभिन्न समस्याओं का उल्लेख करते हुए प्रशासन से सकारात्मक पहल की अपेक्षा जताई।इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रदीप राजपूत, जिला कोषाध्यक्ष रामवरन राजपूत, जिला उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, जिला महासचिव महेंद्र यादव, जिला सचिव रिजवान काजी, सदर ब्लॉक अध्यक्ष बसंत शुक्ला, सदर ब्लॉक महामंत्री महेंद्र कुशवाहा, तालग्राम ब्लॉक कोषाध्यक्ष आशीष राजपूत सहित शोभा देवी, ममता यादव, राम नरेश यादव, जय किशोर, महेंद्र पाल, हरिश्चंद्र वर्मा, रामेंद्र कुमार और बिश्राम सिंह समेत बड़ी संख्या में शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

संघ के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि शासन उनकी मांग पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए मूल विद्यालय वापसी के संबंध में जल्द आदेश जारी करेगा, जिससे प्रदेशभर के शिक्षामित्रों को राहत मिलेगी और शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।