-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: जिला जेल में बंदी का लिया बलगम सैंपल, टीबी के लक्षण और नि:शुल्क इलाज को लेकर किया जागरूक
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर के जिला कारागार अस्पताल में एक बंदी में टीबी के संभावित लक्षण मिलने के बाद क्षय विभाग की टीम ने जेल पहुंचकर जांच की कार्रवाई शुरू की। टीम ने संबंधित बंदी का बलगम सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर के जिला कारागार अस्पताल में एक बंदी में टीबी के संभावित लक्षण मिलने के बाद क्षय विभाग की टीम ने जेल पहुंचकर जांच की कार्रवाई शुरू की। टीम ने संबंधित बंदी का बलगम सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। क्षय विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव अपनी टीम के साथ जिला कारागार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अन्य बंदियों को टीबी के प्रमुख लक्षण, इससे बचाव के तरीके और समय पर जांच कराने के महत्व के बारे में जानकारी दी। बंदियों को यह भी बताया गया कि सरकार की ओर से टीबी की जांच और इलाज की सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। टीम ने जेल अस्पताल में टीबी का इलाज करा रहे दो अन्य बंदियों से भी मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य, खान-पान और दवाओं के बारे में जानकारी ली। क्षय विभाग की टीम ने बंदियों को उपचार नियमित रूप से जारी रखने और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करने की सलाह दी। इस दौरान जेल अधीक्षक आर.के. मिश्रा, चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार, एक्स-रे टेक्नीशियन श्यामनाथ, जेल राइटर जगपाल और क्षय विभाग के टीबीएचबी अवध बिहारी कुशवाहा एवं अंशुमान द्विवेदी का सहयोग रहा।
उत्तर प्रदेश: 30 वर्षों से चली आ रही गणेश महोत्सव की परंपरा, भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: डिग्री के साथ कमाई का मौका, रुहेलखंड विश्वविद्यालय में खुलेंगे चार नए एईडीपी केंद्र
उत्तर प्रदेश: बैंक से 90 हजार रुपये लेकर लौट रहे दंपति से लूट की हुई कोशिश, महिला का टूटा हाथ
उत्तर प्रदेश: NH-328A पर गिरा महुआ का पेड़, राहगीरों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा
उत्तर प्रदेश: मंदिर जा रही महिला से कुंडल लूट का हुआ खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली
